स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने चुपचाप अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon का CNG Dark एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को तीन वेरिएंट में पेश किया है। नई Nexon CNG Dark को तीन हायर वेरिएंट - क्रिएटिव+ एस, क्रिएटिव+ पीएस और फियरलेस+ पीएस में लॉन्च किया गया है। इसके क्रिएटिव+ एस और क्रिएटिव+ पीएस वेरिएंट की कीमत इसके स्टैंडर्ड ट्रिम से 40,000 रुपये ज्यादा है।
Tata Nexon CNG Dark एडिशन का डिजाइन
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, Nexon CNG Dark एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश मिलता है। कंपनी ने इस कार में मेटेलिक बिट्स और पेंट जॉब से लेकर अलॉय व्हील्स ब्लैक रंग में दिए हैं और साथ ही इसमें ऑल ब्लैक-आउट इंटीरियर थीम दिया गया है।
वहीं Tata Nexon CNG Dark फियरलेस+ पीएस वेरिएंट की बात की जाए तो इसकी कीमत अपने स्टैंडर्ड मॉडल से 20,000 रुपये ज्यादा है। बाहर और अंदर कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा, डार्क वर्जन के फीचर्स उन ट्रिम के स्टैंडर्ड मॉडल से साथ साझा किए गए हैं, जिन पर वे आधारित हैं।
Tata Nexon CNG Dark का पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया है। Nexon CNG में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस पर चलने पर 99bhp की पावर और 170Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, Tata Tiago और Tigor जैसे अन्य CNG मॉडलों के विपरीत, जिनमें विकल्प के तौर पर ऑटोमेटिक (AMT) गियरबॉक्स मिलता है, Nexon iCNG में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।