फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Safari और Harrier को मिल सकता है दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड सिस्टम से होंगी लैस

Sat, 13 Mar 2021 07:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी ने 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन डेवलप किया है, जो हैरियर लाइनअप में दिया जा सकता है। पेट्रोल इंजन ज्यादा दमदार होगा और मल्टी पाइंट फ्यूल इंजेक्शन (MPFI) पर बेस्ड होगा...
विज्ञापन
Tata Safari 2021 Launch - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टाटा सफारी लॉन्च की है। नई सफारी 6-7-सीटर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। सफारी असल में हैरियर का प्रीमियम वर्जन है, जो उससे थोड़ी लंबी है। वहीं दोनों एसयूवी में 2.0 लीटर क्रियोटेक टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन आता है, जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ आता है। वहीं दोनों गाड़ियों को पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

नई एसयूवी को ओमेगा आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, साथ ही नई टाटा सफारी और हैरियर FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आती है। टाटा मोटर्स अब हैरियर में पेट्रोल इंजन देने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए खास 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन डेवलप किया है, जो हैरियर लाइनअप में दिया जा सकता है। वहीं पेट्रोल इंजन ज्यादा दमदार होगा और मल्टी पाइंट फ्यूल इंजेक्शन (MPFI) पर बेस्ड होगा। साथ ही इसके उत्सर्जन स्तर भी कम होगा। नया 1.6 लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। इस इंजन को नई टाटा सफारी में भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन

यह भी खबरें हैं कि हैरियर में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो 150 बीएचपी की पावर देगा। हालांकि कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है। हालांकि पेट्रोल इंजन के साथ हैरियर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि टेस्टिंग अभी जारी है, इस साल त्योहारी सीजन में इसे उतारा जा सकता है। वहीं टाटा अपनी हैरियर एसयूवी में पेट्रोल हाईब्रिड इंजन भी दे सकती है। क्योंकि 2022 में नए CAFE II मानक लागू होने वाले हैं और हाइब्रिड सिस्टम आने के बाद हैरियर इन पर खरी उतरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें