टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री का क्या नया लक्ष्य तय किया है?
टाटा मोटर्स अब अपनी बिक्री को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है:
-
10 लाख (1 मिलियन) का जादुई आंकड़ा: एन. चंद्रशेखरन ने शेयरधारकों को बताया कि आने वाले वर्षों में टाटा मोटर्स का लक्ष्य हर साल 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री करना है।
-
6 लाख से होगी शानदार शुरुआत: इवेको ग्रुप के साथ जुड़ने के बाद, दोनों कंपनियों का संयुक्त बिजनेस सालाना लगभग 6 लाख कमर्शियल वाहनों की बिक्री के साथ शुरू होगा। जिसके भविष्य में आसानी से 1 मिलियन को पार करने की उम्मीद है।
-
दुनिया के टॉप-4 में होगी एंट्री: चेयरमैन ने साफ किया कि 6 लाख के इस शुरुआती वॉल्यूम के साथ ही टाटा मोटर्स दुनिया की शीर्ष चार कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों की सूची में अपनी मजबूत जगह बना लेगी।
इटली की 'इवेको' के अधिग्रहण से टाटा मोटर्स को कौन सी नई ताकत मिलेगी?
इवेको ग्रुप का अधिग्रहण टाटा मोटर्स की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को एक नई और तेज रफ्तार देगा:
-
लेटेस्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी: इस अहम समझौते से टाटा मोटर्स को एडवांस्ड पावरट्रेन और नेक्स्ट-जेनरेशन की बेहतरीन तकनीकों तक सीधी पहुंच मिल जाएगा।
-
ग्लोबल मार्केट में दबदबा: इससे कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा की पहुंच कई गुना बढ़ जाएगी।
-
कब पूरी होगी डील? फिलहाल इस अधिग्रहण को रेगुलेटरी अप्रूवल (नियामकीय मंजूरियों) का इंतजार है। और इसके चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2) तक पूरा होने की पूरी उम्मीद है। चेयरमैन ने कहा, "हम वैश्विक स्तर पर टॉप 4 कमर्शियल वाहन संस्थाओं में गिने जाने के लिए खुद को ऑप्टिमाइज, स्केल और ग्रो करेंगे।"
डिमर्जर के बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति और परफॉर्मेंस कैसी रही है?
विस्तार की यह नई योजना ऐसे समय में आई है, जब टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का वित्तीय प्रदर्शन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है:
-
नवंबर 2025 के बाद सबसे मजबूत स्थिति: नवंबर 2025 में हुए डिमर्जर के बाद एक स्वतंत्र रूप से लिस्टेड कंपनी बनने के बाद से कंपनी ने अपना सबसे मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।
-
रणनीति में बड़ा बदलाव: कंपनी अब पूरी तरह से साइक्लिकल (Cyclical) ट्रक बिजनेस पर अपनी निर्भरता कम कर रही है। इसके बजाय अधिक मार्जिन और अपेक्षाकृत स्थिर कमाई वाले रास्तों पर तेजी से फोकस किया जा रहा है।
-
नॉन-साइक्लिकल बिजनेस में शानदार ग्रोथ: यही वजह है कि FY26 (वित्त वर्ष 2026) के दौरान कंपनी के स्पेयर पार्ट्स और सेवाओं सहित नॉन-साइक्लिकल बिजनेस में 18.2 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई।
-
इंटरनेशनल ऑपरेशंस में छप्परफाड़ कमाई: बड़े ऑर्डर्स मिलने और बाजार में गहरी पैठ बनाने की वजह से FY26 में कंपनी के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में 50 प्रतिशत से ज्यादा का जबरदस्त उछाल देखा गया है।