फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Altroz: टाटा अल्ट्रोज ने पूरे किए दो साल, दो और वैरिएंट्स 'डार्क' थीम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 10 Feb 2022 03:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) के भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के दो साल पूरे होने के मौके पर इस कार के 'डार्क एडिशन' थीम का विस्तार करते हुए दो और वैरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं।
विज्ञापन
Tata Altroz Dark Edition - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) के भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के दो साल पूरे होने के मौके पर इस कार के 'डार्क एडिशन' थीम का विस्तार करते हुए इसके दो और वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं। टाटा मोटर्स ने 2020 के फरवरी में भारतीय कार बाजार में Tata Altroz को लॉन्च किया था। बाजार में एक प्रीमियम हैचबैक पेशकश के रूप में लॉन्च की गई, अल्ट्रोज को कड़े मुकाबले का सामना किया। और इसके साथ ही इस कार को कई खरीदारों ने पसंद किया है।
विज्ञापन


दो नए वैरिएंट लॉन्च
XT ट्रिम में Tata Altroz डार्क एडिशन की बुकिंग अब कंपनी डीलरशिप पर शुरू हो गई है। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.96 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा, डार्क थीम को अब XZ+ (डीजल) ट्रिम में भी उपलब्ध कराया गया है।

खूब हुई बिक्री
टाटा मोटर्स की बिक्री में अल्ट्रोज का अच्छा खासा योगदान रहा है। कंपनी ने यहां लॉन्चिंग के बाद से इस मॉडल की 1.2 लाख यूनिट्स बेची हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर, राजन अंबा ने कहा, "अल्ट्रोज ने प्रीमियम हैचबैक मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने सेगमेंट में 20 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर (YTD) के साथ, यह ग्राहकों के बीच बहुत लोकप्रिय रही है। पिछले साल अपने पोर्टफोलियो में डार्क को शामिल करने से इसकी स्टाइल और बढ़ गई है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Altroz Dark Edition - फोटो : Tata Motors
इंटीरियर लुक
XT और XZ+ वैरिएंट्स Altroz Dark कार के विजुअल क्लास टच में इजाफा करता है। इसमें परफोरेटेड लेदर सीट्स, रियर आर्मरेस्ट, 'डार्क' टिंट हाइपर-स्टाइल व्हील्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर हेडरेस्ट, फ्रंट एडजस्टेबल सीट बेल्ट्स के साथ लेदर स्टीयरिंग व्हील, लेदर गियर नॉब मिलते हैं।

इसके अलावा, टॉप-ऑफ-द-लाइन XZ+ वैरिएंट को अब ब्रेक स्वे कंट्रोल और iTPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसे नए अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। 

इंजन ऑप्शन और 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
कुल मिलाकर, अल्ट्रोज छह वैरिएंट में उपलब्ध है और इसे तीन इंजन विकल्पों - 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल, 1.2-लीटर आई-टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है। 
Tata Altroz कार ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के बाद भी सुर्खियां बटोरीं। 

कीमत और मुकाबला
अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.90 लाख रुपये से शुरू होती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और ह्यूंदै i20 जैसी कारों से है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें