फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Car: बेहद कम कीमत पर घर ला सकते हैं फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार, जानें कैसे हैं फीचर्स और रेंज

Sun, 30 Apr 2023 12:44 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरोपियन कंपनी की ओर से अब फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार को ऑफर किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इसे कंपनी की वेबसाइट पर बुक कर सकता है। इसमें क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : jetsonaero

स्वीडन की एक कंपनी की ओर से फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार को ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार को ऑफर किया जा रहा है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है और इसमें क्या खूबियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन

खरीद सकते हैं फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : jetsonaero
अभी तक कुछ कंपनियों की ओर से फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप को ही दिखाया गया है। लेकिन स्वीडन की एक कंपनी जेटसन वन की ओर से फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे बुक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

कितनी है कीमत

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : jetsonaero
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए बुकिंग शुरू है। साथ ही इसकी कीमत की जानकारी भी कंपनी ने वेबसाइट पर दी है। कंपनी की ओर से फ्लाइंग कार के लिए कीमत 98 हजार डॉलर तय की गई है जो भारतीय मुद्रा में करीब 80 लाख रुपये होती है। कार को बुक करवाने के लिए आठ हजार डॉलर यानि कि करीब 6.5 लाख रुपये देने होंगे।

कैसा है डिजाइन

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : jetsonaero
कंपनी की ओर से इसे एक ड्रोन की तरह डिजाइन किया गया है। जिसे देखने पर हैलीकॉप्टर और ड्रोन की खूबियों मिलती हैं। यह एक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग व्हीकल है। जिसके लिए किसी रनवे की जरूरत नहीं होती। इसे एक ही जगह से आसानी से उड़ाया या लैंड करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

कितनी है लंबाई और चौड़ाई

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : jetsonaero
कंपनी ने इसे सिर्फ एक व्यक्ति के लिए डिजाइन किया है। ऐसे में इसकी कुल लंबाई 2480 एमएम, चौड़ाई 1500 एमएम, ऊंचाई 1030 एमएम रखी गई है। इसे अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अल्ट्रालाइट वाहनों के लिए बनाए गए नियमों के मुताबिक ही बनाया गया है जिसके कारण इसे चलाने के लिए अमेरिका में किसी भी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं खूबियां

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : jetsonaero
जेटसन की ओर से ऑफर की जा रही फ्लाइंग कार को एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है। जिससे इसका वजन कम रखने में मदद मिली है। इसके साथ ही इसमें आठ ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कार के वजन को सिर्फ 86 किलोग्राम तक रखा गया है। इसमें हाई डिस्चार्ज लिथियम-ऑयन बैटरी का उपयोग किया गया है। जिसके साथ हाई पावर आउटपुट इलेक्ट्रिक ब्रशलैस आउटरनर मोटर दी गई है जो 88 किलोवॉट की पावर जनरेट करती है। इससे कार को 20 मिनट तक 102 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ उड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें