फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कलर ऑप्शन्स के साथ आई सुजुकी जिक्सर रेंज: 155cc और 250cc मॉडल हुए और स्टाइलिश; जानें फीचर्स और कीमत

Tue, 08 Sep 2026 12:13 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पसंदीदा 155cc और 250cc जिक्सर (GIXXER) बाइक रेंज को नए और आकर्षक कलर ऑप्शंस के साथ अपडेट कर दिया है।  कंपनी का यह नया लुक जिक्सर, जिक्सर एसएफ, जिक्सर250, जिक्सर एसएफ  250 और फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल जिक्सर एसएफ  250 एफएफवी में पेश किया है। अगर आप भी नई जिक्सर खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं सुजुकी जिक्सर रेंज में मिले नए कलर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट-वाइज कीमतों की पूरी डिटेल।
 
विज्ञापन
सुजुकी जिक्सर हुई अपडेट - फोटो : suzukimotorcycle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी स्पोर्टी लुक वाली बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो नई जिक्सर रेंज आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। नए अपडेट के बाद तो यह और भी आकर्षक हो गई है। आइए जानते हैं अपडेट के बाद इन बाइक्स में क्या नया दिया गया है और इनकी कीमत कितनी है।
विज्ञापन


जिक्सर और जिक्सर एसएफ को मिला नया कलर
स्टैंडर्ड जिक्सर और जिक्सर एसएफ के लिए सबसे बड़ा अपडेट मेटैलिक ऊर्ट ग्रे + पर्ल ब्लेज ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन का है। यह नया फिनिश दोनों मोटरसाइकिल्स को पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक और अलग लुक देता है। नए कलर के बावजूद बाइक की मौजूदा स्पोर्टी स्टाइलिंग को बरकरार रखा गया है। यानी कंपनी ने इस अपडेट में डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय नए कलर के जरिए बाइक के लुक को फ्रेश किया है।

जिक्सर 250 और एसएफ 250 में भी नया रंग
बड़ी 250cc रेंज में भी कंपनी ने नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं। जिक्सर 250 और जिक्सर एसएफ 250 को अब ग्लास स्पार्कल ब्लैक प्लस मेटैलिक ऊर्ट ग्रे कलर कॉम्बिनेशन में खरीदा जा सकता है। यही कलर कॉम्बिनेशन फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल जिक्सर SF 250 एफएफवी में भी उपलब्ध है। इसके अलावा एफएफवी मॉडल को ग्लास स्पार्ककल ब्लैक फिनिश में भी पेश किया गया है।
विज्ञापन

सुजुकी जिक्सर - फोटो : suzukimotorcycle
इंजन में कोई बदलाव नहीं
  • नए रंगो में अपडेट हुई जिक्सर की रेंज में किसी प्रकार का मैकेनिकल बदलाव नहीं हुआ है। जिक्सर और जिक्सर एसएफ में कंपनी का 155cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 13 bhp की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • वहीं, जिक्सर 250 और जिक्सर एसएफ 250 में 250cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26 bhp की पावर और 22.2 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
  • कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक GIXXER 250 और GIXXER SF 250 में ऑयल-कूल्ड 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाता है।

क्या है जिक्सर की कीमत?
अपडेटेड रेंज में जिक्सर की शुरुआती कीमत करीब 1.37 लाख है। वहीं, जिक्सर SF की कीमत लगभग1.41 लाख से शुरू होती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। वहीं अगर 250cc मॉडल की कीमत की बात करें तो जिक्सर 250 की शुरुआती कीमत ₹1.85 लाख है। वहीं, फुल-फेयर्ड GIXXER SF 250 की कीमत ₹1.93 लाख से शुरू होती है। रेंज में सबसे ऊपर जिक्सर SF 250 FFV है, जिसकी कीमत ₹1.98 लाख है।
विज्ञापन

सुजुकी जिक्सर एसएफ - फोटो : suzukimotorcycle
सिर्फ रंग बदले, बाइक का सेटअप वही
कुल मिलाकर सुजुकी ने जिक्सर रेंज को नए कलर ऑप्शन देकर फ्रेश लुक देने की कोशिश की है। इस अपडेट में इंजन या दूसरे मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी ग्राहकों को मौजूदा जिक्सर रेंज का वही इंजन और राइडिंग सेटअप मिलता रहेगा, लेकिन अब उनके पास बाइक को अपने पसंदीदा रंग में चुनने के लिए नए विकल्प मौजूद होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें