फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में खुलासा: जीएसटी कटौती से बदली कार खरीदारों की सोच: बचत नहीं मॉडल अपग्रेड करने पर लोगों का फोकस

Tue, 28 Oct 2025 06:36 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीएसटी राहत ने ऑटो सेक्टर में नई जान फूंकी है, खरीदारों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 80 प्रतिशत लोगों ने टैक्स बचत से अपग्रेडेड कार खरीदी है।
विज्ञापन
कार खरीदारी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हाल ही में लागू की गई जीएसटी कटौती ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त बढ़ावा दिया है। फेस्टिव सीजन के दौरान आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कार खरीदारों ने टैक्स में मिली राहत का इस्तेमाल बचत के बजाय बेहतर मॉडल, ब्रांड अपग्रेड और प्रीमियम फीचर्स वाली गाड़ियां खरीदने में किया है। कंज्यूमर इंटेलिजेंस और मार्केट रिसर्च प्लेटफॉर्म SmyttenPulse एआई की रिपोर्ट 'पोस्ट जीएसटी कार बाइंग बिहेवियर ट्रेंड्स (पोस्ट-जीएसटी कार बाइंग बिहेवियर ट्रेंड्स)' में यह दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है।

टैक्स बचत का उपयोग मॉडल अपग्रेड करने में: रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 79% उपभोक्ता टैक्स बचत का इस्तेमाल एक उच्च मॉडल, बेहतर ब्रांड या एडवांस फीचर्स वाली कार खरीदने में कर रहे हैं। इनमें से कई खरीदारों ने हैचबैक से एसयूवी (SUV) या सेडान जैसे बड़े सेगमेंट में अपग्रेड किया है।

एसयूवी की मांग बरकरार

अध्ययन के अनुसार, एसयूवी अब भी भारतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी हुई है। लगभग 60% खरीदार एक ही ब्रांड के हायर वेरिएंट में शिफ्ट हो रहे हैं, जबकि 46% लोगों ने पहले ही अपने वाहन सेगमेंट को अपग्रेड किया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ा झुकाव

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अब भारतीय खरीदार पर्यावरण को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं। 67% उपभोक्ताओं ने कहा कि वे बैटरी कॉस्ट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों के बावजूद ईवी (EV) पर विचार कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी अब खरीदारों के फैसलों में अहम भूमिका निभा रही है।

बाजार में लौट रहा है फाइनेंशियल कॉन्फिडेंस

स्मायटन पल्स एआई की रिपोर्ट में कहा गया कि खरीदार अब ज्यादा डाउन पेमेंट देने या लंबे लोन टेन्योर अपनाने के लिए तैयार हैं। लगभग 53% उपभोक्ता इस ट्रेंड का हिस्सा हैं, जो बताता है कि बाजार में वित्तीय आत्मविश्वास (फाइनेंशियल कॉन्फिडेंस) दोबारा लौट रहा है।

सरकार की नीतियों पर उपभोक्ताओं को भरोसा

रिपोर्ट ने यह भी कहा कि खरीदारों में सरकार की नीतियों और इंडस्ट्री प्रोत्साहनों को लेकर भरोसा बना हुआ है। इससे बाजार में एक सकारात्मक माहौल पैदा हुआ है और उपभोक्ताओं का रुझान नए मॉडलों की ओर बढ़ा है।

विशेषज्ञों की राय

स्मायटन पल्स एआई के को-फाउंडर स्वागत सारंगी ने कहा, "जीएसटी कटौती ने केवल गाड़ियां सस्ती नहीं कीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं को भी बढ़ावा दिया है। मिडिल-क्लास खरीदार अब बेस मॉडल से टॉप ट्रिम्स और बजट ब्रांड से फीचर-रिच मॉडल्स की ओर बढ़ रहे हैं।"

रिपोर्ट की प्रमुख बातें

रिपोर्ट के अनुसार 79% खरीदारों ने जीएसटी बचत से कार अपग्रेड की। वहीं एसयूवी अब भी भारतीय बाजार की सबसे पसंदीदा श्रेणी बनी हुई है। करीब 67% भारतीय उपभोक्ता ईवी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खरीदारों के वित्तीय आत्मविश्वास में सुधार हुआ है और सरकार की नीतियों पर भरोसे से बाजार में सकारात्मकता आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें