फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूंदै की बड़ी योजना: साल 2028 तक 6 नई इलेक्ट्रिक कारें करेगी लॉन्च, लाएगी नया BEV प्लेटफॉर्म

Wed, 08 Dec 2021 11:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरियाई वाहन निर्माता, Hyundai (ह्यूंदै) ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए अपने रोडमैप का एलान किया है। कंपनी की योजना साल 2028 तक भारतीय बाजार में 6 नए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) लॉन्च करने की है।
विज्ञापन
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियाई वाहन निर्माता, Hyundai (ह्यूंदै) ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए अपने रोडमैप का एलान किया है। कंपनी की योजना साल 2028 तक भारतीय बाजार में 6 नए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) लॉन्च करने की है। इसके अलावा, कंपनी भारत में अपना डेडिकेटेड BEV प्लेटफॉर्म - E-GMP (ई-जीएमपी) भी पेश करेगी। ह्यूंदै साल 2028 तक 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइन-अप के विस्तार के लिए रिसर्च एंड डेवलप्मेंट के लिए करीब 4000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन


क्या है इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी)
यह भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ब्रांड का डेडिकेट्ड BEV (बीईवी) प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म में वाहन चेसिस शामिल है जिसमें बैटरी, मोटर और पावर इलेक्ट्रिक सिस्टम शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न बॉडी स्टाइल और विभिन्न आकार की बैटरियों को समायोजित करने के लिए काफी उपयोगी है। ई-जीएमपी पर विकसित वाहनों में एक फ्लैट फर्श, स्लिम कॉकपिट और एक फ्लेक्सिबल और बड़ा केबिन होगा। 

Hyundai 45 EV - फोटो : For Reference Only
ई-जीएमपी को 4 प्रमुख स्तंभों पर विकसित किया गया है

1. मॉड्यूलरिटी - यह प्लेटफॉर्म विभिन्न बॉडी स्टाइल के साथ कम्पैटिबल है, और इसमें मॉड्यूलर बैटरी सिस्टम का फीचर मिल सकता है। 

2. विश्वसनीयता - इसमें गुरुत्वाकर्षण का एक कम केंद्र, और अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील और 8-पॉइंट बैटरी माउंटिंग है, जिसकी वजह से ये भविष्य के अत्यधिक विश्वसनीय बीईवी हैं।

3. उपयोगिता - एक फ्लैट फर्श और फ्लेक्सिबल बैठने के लेआउट के साथ-साथ एक नया इंटीरियर स्पेस, जो स्लाइडिंग कंसोल और दूसरी पंक्ति सीटों की स्लाइड  की पेशकश करता है, ई-जीएमपी उपयोगिता का नया आयाम देगा।

4. परफॉर्मेंस - इस प्लेटफॉर्म में 77.4kWh तक की बड़ी बैटरी क्षमता का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 2WD/4WD क्षमताएं, बेहतर हैंडलिंग और 260 किमी प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड भी देता है। 
विज्ञापन

Upcoming Hyundai EV - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
लाएगी विभिन्न बॉडी स्टाइल के ईवी
ह्यूंदै भारत में मास मार्केट और मास मार्केट प्रीमियम सेगमेंट सहित कई सेगमेंट के ग्राहकों को वाहन बिक्री करने का लक्ष्य तय करेगी। ह्यूंदै साल 2028 तक एसयूवी बॉडी शेप सहित विभिन्न बॉडी स्टाइल में इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी।

ह्यूंदै ने बीईवी को व्यापक रूप से अपनाने के लिए रणनीतिक सहयोग के साथ भारत में बीईवी बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में काम करने की भी घोषणा की है। कंपनी 24×7 रोड साइड असिस्टेंस के साथ होम चार्जिंग, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन, डीलरशिप पर चार्जिंग की सुविधा के साथ ग्राहकों को मन की शांति देने के लिए काम करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें