फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: बारिश के समय कार चलाने पर आती है आवाज, इस तरह करें दूर, नहीं होगी परेशानी

Wed, 19 Jul 2023 08:11 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी कार बारिश में काफी ज्यादा चलती है। तो कई बार इंजन के पास से आवाज आने लगती है। इसका क्या कारण होता है और क्या इससे खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश के समय कार चलाने पर अक्सर इंजन के आस-पास से आवाज आती है। जिससे कार चलाते समय ड्राइवर को परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्या इस तरह की आवाज को नजरअंदाज करना चाहिए या फिर इससे किसी तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही इसके उपाय भी आपको बता रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
car in rain
आती है आवाज
बारिश के समय अक्सर कार चलाते समय इंजन से आवाज आती है। कुछ लोग इस तरह की आवाज को सुनने के बाद घबरा जाते हैं और कई बार कार चलाने से बचते हैं। लेकिन ऐसी आवाज को आसानी से ठीक किया जा सकता है। असल में यह आवाज बारिश के पानी के कारण आती है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों आती है आवाज
इंजन से बारिश के समय आवाज इसलिए आती है क्योंकि रबड़ बेल्ट पानी से गीली हो जाती है। रबड़ बेल्ट कार के इंजन, फैन, एसी और अल्टरनेटर जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों को एकसाथ चलाती है। लेकिन बारिश के समय सड़क से पानी इसपर आता है, जिससे बेल्ट का रबड़ हार्ड हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे करें ठीक
अगर आपकी कार में भी इस तरह की आवाज आती है, तो इसके लिए किसी मेकैनिक के पास जाने की जगह आप इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं। असल में रबड़ बेल्ट और बियरिंग पर जब लुब्रिकेशन खत्म हो जाता है, तभी इस तरह की आवाज आती है। लेकिन अगर बेल्ट और बियरिंग पर हल्का तेल लगाया जाए तो इससे आवाज धीरे-धीरे कम होकर बंद हो जाती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार सर्विस - फोटो : सोशल मीडिया
कब मेकैनिक के पास जाएं
आमतौर पर बेल्ट और बियरिंग को लुब्रिकेट करने के बाद आवाज आना बंद हो जाती है। लेकिन अगर फिर भी आपकी कार को चलाते समय आवाज आ रही है तो फिर मेकैनिक के पास जाकर बेल्ट को चेक करवाना चाहिए। क्योंकि अगर बेल्ट ज्यादा पुरानी हो जाए या बियरिंग खराब हो जाएं तो लुब्रिकेट करने के बाद भी आवाज आती है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें