फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाइए यह स्मार्ट नंबर प्लेट, पार्किंग के समय कभी नहीं टकराएगी कार

Mon, 12 Feb 2018 03:20 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Smart Wireless Parking Sensor
विज्ञापन

वैसे तो आजकल अधिकतर कार के पीछे कैमरे मिल रहे हैं लेकिन अगर आपकी कार के पीछे कैमरा नहीं है तो पार्किंग के समय परेशानी बनी रहती है कि कहीं गाड़ी पीछे किसी चीज से टकरा ना जाए। अब आपकी इस समस्या का समाधान एक स्मार्ट नंबर प्लेट ने कर दिया है। यह खास नंबर प्लेट 10 फीट की दूरी से ही बता देगा कि कोई चीज पीछे है जिससे आपकी कार टकरा सकती है। तो आइए जानते हैं इस नंबर प्लेट की खासियत।

विज्ञापन
विज्ञापन

FenSens Fender Defender की खासियत

Smart Wireless Parking Sensor 
FenSens Fender Defender नाम के इस प्‍लेट को मोबाइल के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा, हालांकि इसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप के जरिए नंबर प्लेट कनेक्ट हो जाएगा और उसके बाद आपको पूरा अपडेट मिलता रहेगा। दरअसल इस प्लेट में कोई कैमरा नहीं लगा है, बल्कि इसमें चार अल्‍ट्रासॉनिक सेंसर हैं जो 10 फीट की दूरी से किसी चीज को डिटेक्ट कर सकते हैं। यह खास प्लेट ब्लूटूथ के जेरिए ऐप से कनेक्ट होता है। इसमें एक बैटरी भी लगी है जिसे करीब 5 महीने में एक बार चार्ज करना होता है। अच्छी बात यह है कि यह प्लेट पूरी तरह वाटर और डस्टप्रूफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें