इन बातों का रखें ध्यान।
- फोटो : freepik
कार में सोते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. हमेशा इंजन बंद रखें
कार में कभी भी इंजन चालू करके न सोएं। यह सीओ गैस के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है।
2. सुरक्षित जगह पर ही रुकें
हमेशा रेस्ट एरिया, पार्किंग लॉट, फ्यूल स्टेशन या सीसीटीवी और रोशनी वाली जगह पर ही गाड़ी रोकें। कोशिश करें हाइवे किनारे गाड़ी बिल्कुल न खड़ी करें।
3. वेंटिलेशन रखें
अगर मौसम और हालात ठीक हों, तो खिड़कियां 1–2 इंच खोल सकते हैं, लेकिन बारिश या प्रदूषण में ऐसा करने से बचें।
4. पावर नैप लें
अगर थकान के कारण बहुत ज्यादा समस्या आ रही है तो 20 से 30 मिनट से ज्यादा न सोएं। इसके लिए मोबाइल में अलार्म सेट करलें, जिससे अगर गहरी नींद में सोने जाने की स्थित में अलार्म से जगने में मदद मिले।
5. पानी पिएं और हल्का खाएं
हाइड्रेटेड रहना और हल्का स्नैक लेना थकान कम करने में मदद करता है। अगर थकान ज्यादा है, तो मोटल, होटल, रेस्ट हाउस या किसी जानकार से मदद लेना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।