फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अवतार में पेश हुई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट: 360-डिग्री कैमरा और छह एयरबैग्स से है लैस, जानें कीमत व फीचर्स

Tue, 06 Oct 2026 04:03 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान स्लेविया का अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स, सेगमेंट-फर्स्ट मसाज सीट्स और गूगल क्लाउड-पावर्ड AI असिस्टेंट के साथ यह गाड़ी बेहद एडवांस होकर आई है। आइए जानते हैं नई स्कोडा स्लाविया के हर वेरिएंट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल...
 
विज्ञापन
नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट लॉन्च - फोटो : skoda-auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान स्लाविया फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स और ट्रांसमिशन तक कई बदलाव किए हैं। नई स्लाविया फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत करीब 9.99 लाख से शुरू होकर 18.84 लाख तक जाती है। लाइनअप में क्लासिक, क्लासिक+, सिग्नेचर, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो ट्रिम शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

न्यू स्लाविया मोंटे कार्लो - फोटो : skoda-auto
स्कोडा स्लाविया की कीमत और वेरिएंट
  • नई स्लाविया फेसलिफ्ट को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई ट्रिम में पेश किया गया है। बेस क्लासिक वेरिएंट सिर्फ 1.0 TSI इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत 9.99 लाख से शुरू होती है। इसके ऊपर क्लासिक प्लस वेरिएंट है, जहां से ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प शुरू हो जाता है और इसकी कीमत ₹12.49 लाख से शुरू है।
  • लाइनअप में प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो ट्रिम के साथ 1.5 TSI इंजन और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। वहीं मोंटे कार्लो सिर्फ ऑटोमैटिक वर्जन में उपलब्ध है और इसकी कीमत ₹17.29 लाख से शुरू होती है। प्रेस्टीज DSG 1.5 TSI वेरिएंट की कीमत लगभग 18.59 लाख है। पूरे मॉडल लाइनअप की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से 18.84 लाख तक जाती है।

सबसे बड़ा अपडेट: नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक
  • स्लाविया फेसलिफ्ट में सबसे अहम बदलाव इसके 1.0 TSI इंजन के साथ देखने को मिलता है। अब इस इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा 1.0 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है।
  • वहीं 1.5 TSI इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। कार में अब कुछ वेरिएंट्स पर रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। नई स्लाविया पहले की तरह MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे भारतीय सड़कों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डिजाइन में क्या बदला?
डिजाइन में बदलाव की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में स्लाविया के एक्सटीरियर को भी नया रूप दिया गया है। कार में नई LED हेडलाइट्स और टेल लैम्प्स दिए गए हैं। इसके अलावा रियर में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं।
फ्रंट ग्रिल में हॉरिजॉन्टल क्रोम स्ट्रिप दी गई है, जबकि फ्रंट और रियर स्टाइलिंग में भी बदलाव किए गए हैं। कार को नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। मोंटे कार्लो वेरिएंट को बाकी मॉडल से अलग लुक देने के लिए ब्लैक एलिमेंट्स, रेड हाइलाइट्स और खास बैजिंग दी गई है।

नए रंगों का भी विकल्प
इसी के साथ ग्राहकों को कई कलर ऑप्शंस भी मिलें हैं। इनमें आर्कटिक सिल्वर और कैपुचीनो बेज शामिल हैं। इसके अलावा पुराने कलर ऑप्शन भी लाइनअप में बने हुए हैं। इनमें कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर, लावा ब्लू, डीप ब्लैक, चेरी रेड, शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे शामिल हैं। खास बात यह है कि नया कैपुचीनो बेज कलर दिसंबर 2026 से उपलब्ध हो सकता है।

नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट लॉन्च - फोटो : skoda-auto
फीचर्स में भी हुआ बड़ा बदलाव
नई स्लाविया फेसलिफ्ट के केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। प्रेस्टीज और मोंटे कार्लोवेरिएंट में रियर सीट मसाज फीचर मिलता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई हैं। 
कार में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले दिया गया है। एक और खास फीचर जेमिनी की ओर से कंट्रोल किया गया गूगल क्लॉड-पावर्ड एआई वॉयस असिस्टेंट है। यह सिस्टम भारतीय अंग्रेजी लहजे को समझने में सक्षम है।

क्लासिक और क्लासिक प्लस में भी मिलेंगे उपयोगी फीचर्स
बेस क्लासिक वेरिएंट को भी जरूरी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 7-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं क्लासिक प्लस वेरिएंट में सनरूफ, 16-इंच अलॉय व्हील्स, ऑल-LED लाइटिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट लॉन्च - फोटो : skoda-auto
सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं
सुरक्षा के मामले में नई स्लाविया फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा पूरी रेंज में 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

कब शुरू होगी डिलीवरी?
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की बुकिंग और लॉन्च के बाद अब इसकी डिलीवरी जल्द शुरू की जा सकती है। कंपनी ने इसे नए डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और खास तौर पर 1.0 TSI के नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ अपडेट किया है। वहीं 1.5 TSI के साथ 7-स्पीड DSG का विकल्प भी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें