स्कोडा (Skoda) ने अपनी बहुप्रतीक्षित और प्रीमियम परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS (ऑक्टाविया आरएस) को भारतीय बाजार में एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, इस बार भारतीय खरीदारों को इस पावरफुल सेडान के लिए काफी ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
इसके दूसरे बैच की एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये तय की गई है। जो पिछले साल 49.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए पहले बैच की तुलना में 6.70 लाख रुपये अधिक है। यह नया मॉडल पिछली पीढ़ी की 'Octavia RS 245' की तुलना में भी लगभग 14 लाख रुपये ज्यादा महंगा है।