फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोडा की कारें एक अक्तूबर से होंगी महंगी: जानें किस मॉडल पर कितनी बढ़ेगी कीमत?

Tue, 29 Sep 2026 10:55 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हालांकि, सभी मॉडलों और वेरिएंट की कीमतों में समान बढ़ोतरी नहीं होगी। जानें पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
Skoda Car Price Hike - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेक कार निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 1 अक्तूबर से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार, कच्चे माल की लागत और परिचालन खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण यह मूल्य संशोधन करना जरूरी हो गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह मूल्य वृद्धि एक्स-शोरूम स्तर पर लागू होगी।

 

किस मॉडल पर कितनी बढ़ेगी कीमत और क्या है अधिकतम सीमा?

स्कोडा ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए इस बढ़ोतरी की एक ऊपरी सीमा तय की है:
  • प्रतिशत वृद्धि: कंपनी अपने संपूर्ण पोर्टफोलियो में 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
  • अधिकतम सीमा: मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में अलग-अलग बदलाव होंगे। लेकिन अधिकतम वृद्धि ₹20,000 तक सीमित रखी गई है।

 

इस मूल्य वृद्धि का असर स्कोडा के किन-किन मॉडल्स पर पड़ेगा?

यह नई मूल्य संरचना स्कोडा ऑटो इंडिया के पूरे भारतीय व्हीकल लाइन-अप पर लागू होगी। वर्तमान में स्कोडा के भारतीय पोर्टफोलियो में इन मॉडल्स शामिल हैं:
  • स्कोडा काइलाक
  • स्कोडा स्लाविया
  • स्कोडा कुशाक
  • स्कोडा कोडियाक
  • स्कोडा ऑक्टेविया आरएस
  • स्कोडा सुपर्ब
अगर आप 1 अक्तूबर के बाद स्कोडा की कोई नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको वेरिएंट के हिसाब से थोड़ी अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें