चेक कार निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 1 अक्तूबर से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।
कंपनी के अनुसार, कच्चे माल की लागत और परिचालन खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण यह मूल्य संशोधन करना जरूरी हो गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह मूल्य वृद्धि एक्स-शोरूम स्तर पर लागू होगी।
किस मॉडल पर कितनी बढ़ेगी कीमत और क्या है अधिकतम सीमा?
स्कोडा ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए इस बढ़ोतरी की एक ऊपरी सीमा तय की है:
- प्रतिशत वृद्धि: कंपनी अपने संपूर्ण पोर्टफोलियो में 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
- अधिकतम सीमा: मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में अलग-अलग बदलाव होंगे। लेकिन अधिकतम वृद्धि ₹20,000 तक सीमित रखी गई है।
इस मूल्य वृद्धि का असर स्कोडा के किन-किन मॉडल्स पर पड़ेगा?
यह नई मूल्य संरचना स्कोडा ऑटो इंडिया के पूरे भारतीय व्हीकल लाइन-अप पर लागू होगी। वर्तमान में स्कोडा के भारतीय पोर्टफोलियो में इन मॉडल्स शामिल हैं:
- स्कोडा काइलाक
- स्कोडा स्लाविया
- स्कोडा कुशाक
- स्कोडा कोडियाक
- स्कोडा ऑक्टेविया आरएस
- स्कोडा सुपर्ब
अगर आप 1 अक्तूबर के बाद स्कोडा की कोई नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको वेरिएंट के हिसाब से थोड़ी अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी।