इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
इस स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं।
इसमें मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो अलग-अलग रोड कंडीशन में बेहतर ग्रिप देता है।
इसके अलावा, इसमें 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले कंसोल मिलता है। जो बैटरी प्रतिशत, रेंज और अन्य जरूरी जानकारियां दिखाता है।
कंपनी का नेटवर्क कितना बड़ा है?
सिंपल एनर्जी का नेटवर्क देशभर में तेजी से बढ़ रहा है।
कंपनी के करीब 70 टचपॉइंट्स अलग-अलग शहरों में मौजूद हैं, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, गोवा, हैदराबाद, चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं।
आने वाले समय में कंपनी नागपुर, रांची और भुवनेश्वर जैसे नए शहरों में भी विस्तार की योजना बना रही है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में और क्या है?
सिंपल एनर्जी के पास फिलहाल कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं।
कंपनी ने हाल ही में Simple One (सिंपल वन) और Simple One S (सिंपल वन एस) के नए जेनरेशन मॉडल लॉन्च किए हैं। जो अलग-अलग रेंज विकल्पों के साथ आते हैं।
सिंपल अल्ट्रा 2026 में कंपनी का एक और बड़ा लॉन्च है। जो इसके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाता है।