जहाज में अभी भी लगी है आग, लेकिन पानी में डूबने का खतरा नहीं
कोस्ट गार्ड द्वारा हवाई निरीक्षण (ओवरफ्लाइट) से यह पुष्टि हुई है कि जहाज अभी भी जल रहा है। फिलहाल यह जहाज अडाक से करीब 547 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। कोस्ट गार्ड के अनुसार, "अभी तक जहाज में पानी भरने या उसके झुकने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। लेकिन नुकसान का पूरा आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है।"
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki GSX-8R: नई 2025 सुजुकी GSX-8R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
अभी तक कोई फायरफाइटिंग शिप मौजूद नहीं
'जोडिएक मैरिटाइम' नाम की कंपनी, जो इस जहाज का संचालन कर रही है, उसके प्रवक्ता डस्टिन एनो ने बताया कि फिलहाल पास में ऐसा कोई फायरफाइटिंग जहाज नहीं है जो आग बुझा सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पेशेवर बचाव दल को सोमवार को मौके पर पहुंचना है।
कोस्ट गार्ड द्वारा जारी किए गए वीडियो में 183 मीटर लंबा जहाज आग और धुएं की चपेट में दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, इस जहाज में 3,000 से ज्यादा गाड़ियां हैं, जिनमें करीब 750 इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Audi A4 Signature Edition: भारत में लॉन्च हुई ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
क्या इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी है आग की वजह?
यह पहली बार नहीं है जब किसी जहाज में इलेक्ट्रिक वाहनों के चलते आग लगी हो। बीते कुछ वर्षों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां जहाजों में लदे लिथियम-आयन बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहनों से आग फैलने की बात सामने आई है। हालांकि इस बार आग लगने की पुष्ट वजह सामने नहीं आई है। लेकिन संदेह जताया जा रहा है कि जहाज में मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की इसमें कोई भूमिका हो सकती है।
लिथियम-आयन बैटरियां आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती हैं, लेकिन अगर उन्हें नुकसान पहुंचे या वे ओवरहीट हो जाएं, तो आग लग सकती है, जो बहुत जल्दी पूरे जहाज में फैल सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Loans: आरबीआई के रेपो रेट कट पर ऑटो इंडस्ट्री क्या कहती है, क्या कार लोन अब और सस्ते होंगे?
यह भी पढ़ें - Porsche: पोर्शे ने पेट्रोल इंजन वाली 718 बॉक्सटर और केमैन को बंद करने का किया फैसला, जानें डिटेल्स