फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scooter Maintenance Tips: स्कूटर का रखरखाव ऐसा होगा आसान, इंजन को दमदार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Wed, 27 Nov 2024 08:01 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में, दोपहिया वाहन अक्सर चुनौतीपूर्ण सड़क की स्थिति और कठोर पर्यावरणीय तत्वों का सामना करते हैं, जो उनके प्रदर्शन और स्थायित्व पर भारी पड़ सकते हैं। यहां हम आपको पांच अहम मेंटेनेंस टिप्स बता रहे हैं, जो सुनिश्चित करेंगी कि आपका स्कूटर हमेशा अच्छी स्थिति में रहे।
विज्ञापन
1 of 7
Scooter - फोटो : Amar Ujala
इलाज से बेहतर परहेज होता, यह कहावत आपने सुनी होगी। ऐसे ही उचित रखरखाव हमेशा किसी भी ऑटोमोबाइल की सर्विस लाइफ को बढ़ाने में मदद करता है। चाहे वह दोपहिया वाहन हो या कार। भारत में, दोपहिया वाहन अक्सर चुनौतीपूर्ण सड़क की स्थिति और कठोर पर्यावरणीय तत्वों का सामना करते हैं, जो उनके प्रदर्शन और स्थायित्व पर भारी पड़ सकते हैं। इसलिए, अनुशंसित स्पेयर पार्ट्स के इस्तेमाल के साथ नियमित रखरखाव की जरूरत होती है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन को ऑप्टिमम कंडीशन में रखा जाए।
विज्ञापन

2 of 7
Scooter Tips - फोटो : Freepik
भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में मुख्य रूप से कम्यूटर मॉडल का बोलबाला है, खास तौर पर 100-150 सीसी श्रेणी के। स्कूटर लंबे समय से इस बाजार का एक प्रमुख हिस्सा रहे हैं, जो शहरों और गांवों दोनों में काम पर जाने के लिए किफायती प्रस्ताव पेश करते हैं। किफायती, इस्तेमाल में आसान और कम रखरखाव वाले स्कूटर ज्यादातर यात्रियों के लिए पहली पसंद बन गए हैं।

पिछले दशक में भारत में स्कूटरों की मांग में उछाल आया है, क्योंकि लोगों की आमदनी में इजाफा हुआ है और व्यक्तिगत परिवहन की मांग बढ़ रही है। ज्यादातर बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने इस बढ़ती मांग को भुनाने के लिए कई मॉडल लॉन्च किए हैं। यहां हम आपको पांच अहम मेंटेनेंस टिप्स बता रहे हैं, जो सुनिश्चित करेंगी कि आपका स्कूटर हमेशा अच्छी स्थिति में रहे।
विज्ञापन

3 of 7
Scooter - फोटो : FREEPIK
स्कूटर की नियमित रूप से सर्विसिंग करवाएं
किसी भी अन्य वाहन की तरह, स्कूटर की भी निर्माता द्वारा सुझाए गए शेड्यूल के अनुसार समय पर और उचित तरीके से सर्विसिंग करवानी चाहिए। सर्विस शेड्यूल का नियमित रूप से पालन करें और पेशेवर तकनीशियनों से सर्विस करवाएं।

4 of 7
Scooter Tips - फोटो : Freepik
इंजन ऑयल की जांच करें
यह फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) पर चलने वाले किसी भी वाहन के ठीक से चलते रहने को सुनिश्चित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण टिप्स में से एक है। स्कूटर या मोटरसाइकिल आमतौर पर कारों की तुलना में काफी ज्यादा चलते हैं और सड़क की दुश्वारियों को लेकर ज्यादा संवेदनशील होते हैं। यह आखिरकार इंजन पर भारी पड़ता है।

इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप नियमित रूप से इंजन ऑयल के लेवल की जांच करते रहें। और सुनिश्चित करें कि इंजन ऑयल कम न हो। इसके अलावा, लीकेज पर नजर रखें और गंदे तेल पर चलने से बचें।
विज्ञापन

5 of 7
Scooter Tips - फोटो : Freepik
उचित इंजन ऑयल चुनें
इंजन ऑयल इंजन की लाइफलाइन है और स्कूटर के बेहतर और लंबे समय तक चलने वाले प्रदर्शन के लिए एक अनिवार्य कंपोनेंट है। दोपहिया वाहनों के सभी निर्माता अपने मॉडल के लिए इंजन ऑयल के उचित ग्रेड को बताते हैं। और इंजन के स्वस्थ कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए इस सिफारिश का पालन करना काफी महत्वपूर्ण है।

इसलिए, ग्रेड रेंज के भीतर बेहतर तेल का विकल्प उपलब्ध है, जैसे कि मिनरल या सेमी-सिंथेटिक या सिंथेटिक। अनुकूलता के संबंध में निर्माता की सिफारिशों पर भी विचार करें। अनुशंसित ग्रेड से कम या खराब गुणवत्ता वाले तेल का इस्तेमाल करने से इंजन पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है। जिसकी मरम्मत में बहुत अधिक खर्च हो सकता है। साथ ही प्रदर्शन में भी भारी कमी आ सकती है। सही गुणवत्ता वाले तेल के साथ मोटरसाइकिल इंजन का नियमित रखरखाव उन्हें वर्षों तक ठीक से चलने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 7
Scooter Tips - फोटो : FREEPIK
एयर फिल्टर बदलें
एयर फिल्टर इंजन में कंब्शन के लिए स्वच्छ हवा देता है। इसलिए यह आपके स्कूटर के इंजन को कुशलतापूर्वक चलाने में एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। बंद एयर फिल्टर के साथ सवारी करने से एयर फ्लो बाधित होता है। जिससे इंजन को जद्दोजहद करना पड़ता है और लंबे समय में इससे नुकसान होता है। इसके अलावा, एक गंदा या ब्लॉक फिल्टर दूषित हवा को कंब्शन चेंबल में प्रवेश करने की अनुमति दे सकता है। जो संभावित रूप से महत्वपूर्ण इंजन कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्यादातर मॉडर्न दोपहिया वाहनों में एयर फिल्टर ऐसे होते हैं जिन्हें साफ करने के बजाय बदलने (रिप्लेस) के लिए डिजाइन किया जाता है। निर्माता की सिफारिशों का पालन करते हुए, ऑप्टिमम परफॉर्मेंस बनाए रखने और अपने इंजन के लाइफ को लंबा करने के लिए नियमित रूप से एयर फिल्टर को बदलना या साफ करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Two Wheeler - फोटो : Freepik
कोल्ड स्टार्ट के दौरान इंजन को आइडल रहने दें
इंजन ऑयल आपके दोपहिया वाहन के इंजन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। यह घर्षण और घिसाव को कम करने के लिए एक सुरक्षात्मक कोटिंग बनाता है। बार-बार इस्तेमाल करने से यह चिकनाई बरकरार रहती है। लेकिन अगर आपका दोपहिया वाहन लंबे समय तक निष्क्रिय रहा है, तो सवारी करने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।

लंबे समय के बाद, इंजन से तेल जम सकता है या सूख सकता है और इस तरह महत्वपूर्ण हिस्से असुरक्षित रह सकते हैं। सवारी करने से पहले एक या दो मिनट के लिए इंजन को निष्क्रिय रहने देकर नुकसान से बचें। ऐसा करने से, तेल को सभी महत्वपूर्ण हिस्सों में जाने का समय मिलेगा। और फिर इंजन अपने ऑप्टिमम ऑपरेटिंग तापमान पर पहुंच जाएगा। इसलिए अगर आप कोल्ड स्टार्ट के तुरंत बाद गाड़ी चलाते हैं तो अनावश्यक घिसाव हो सकता है। और यह छोटा सा कदम आपको लंबे समय में महंगी मरम्मत से बचा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें