फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Galaxy M17e 5G: लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स, AI फीचर्स के साथ मिलेगा 6 साल का अपडेट

Fri, 13 Mar 2026 04:01 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Samsung Galaxy M17e 5G Price India Leak: सैमसंग भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम 17e 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत और कई खास फीचर्स के लीक्स सामने आ चुकी हैं। जानिए क्या-क्या...
 
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G - फोटो : samsung.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्टफोन मार्केट में बजट 5G सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसी दौड़ में अब सैमसंग गैलेक्सी एम 17e 5G भी शामिल होने जा रहा है। टेक दिग्गज सैमसंग इस फोन को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत और कई फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है, जिससे यह साफ हो रहा है कि कंपनी इस फोन को बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प के तौर पर पेश करने वाली है।
विज्ञापन


कीमत कितनी हो सकती है
लीक्स के मुताबिक इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 14 हजार रुपये हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन सीधे तौर पर बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला करेगा। टिपस्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया है कि फोन इसी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फोन कितने रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा। आमतौर पर इस कीमत वाले स्मार्टफोन 4GB, 6GB या 8GB RAM विकल्प में लॉन्च किए जाते हैं।
विज्ञापन



ये भी पढ़े: Nothing Phone (4a): भारत में LED Glyph डिजाइन वाली 4a सीरीज की सेल शुरू, जानें फीचर्स और डिस्काउंट की डिटेल

बड़ी डिस्प्ले और स्मूद रिफ्रेश रेट
इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यहां 120Hz रिफ्रेश रेट का मतलब है कि स्क्रीन ज्यादा स्मूद दिखाई देगी। इससे गेमिंग, स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है। आज के समय में बजट फोन में भी हाई रिफ्रेश रेट एक बड़ा फीचर माना जाता है।


प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में मीडिया टेक डायमेंशन 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर खासतौर पर बजट 5G स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें बेहतर 5G कनेक्टिविटी, बैटरी एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एआरएम माली-G57 GPU दिया जाएगा, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस दे सकता है।


एआई फीचर्स भी मिलेंगे
नए स्मार्टफोन्स में अब एआई फीचर्स तेजी से शामिल किए जा रहे हैं और यही ट्रेंड इस फोन में भी देखने को मिलेगा। फोन में गूगल जेमिनी एआई, सर्कल टू सर्च, लाइव नोटिफिकेशन और नाउ बार जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इन फीचर्स की मदद से यूजर स्क्रीन पर दिख रही किसी भी चीज को सर्कल करके तुरंत सर्च कर सकता है या एआई से कई स्मार्ट काम करवा सकता है।
विज्ञापन



कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। हालांकि यह कैमरा सेटअप बजट फोन जैसा ही है, लेकिन सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग की वजह से फोटो क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़े: Apple: एपल ने 10 साल पुराने iPhone के लिए जारी किया इमरजेंसी अपडेट, हैक होने का मंडरा रहा था खतरा

बैटरी के बारे में
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी भी हो सकती है। इसमें 6000mAh बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। अगर ये दावा सही साबित होता है, तो यह बजट सेगमेंट में काफी मजबूत बैटरी बैकअप वाला फोन बन सकता है।



डिजाइन और बिल्ड
फोन की मोटाई लगभग 8.2mm होगी और इसमें ग्लास फाइबर रिइंर्फोस्ड पॉलीमर (GFRP) बैक पैनल मिलेगा। इसके साथ फोन में IP54 रेटिंग भी होगी, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।

कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन दो कलर में उपलब्ध हो सकता है। ब्लिट्ज ब्लू और वाइब वायलेट। ये दोनों कलर युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए लगते हैं।




सॉफ्टवेयर सपोर्ट बड़ी खासियत
फोन एंड्रॉइड 16 आधारित One UI 8 पर चलेगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग इस फोन के साथ 6  एंड्रॉइड ओएस अपडेट, 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। आमतौर पर बजट स्मार्टफोन्स में इतने लंबे अपडेट्स नहीं मिलते, इसलिए यह फीचर इसे बाकी फोन से अलग बना सकता है। कुल मिलाकर अगर कीमत वाकई 14,000 रुपये के आसपास रहती है तो Samsung Galaxy M17e 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी, AI फीचर्स, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी कम कीमत में चाहते हैं। 17 मार्च को लॉन्च के बाद ही इसकी असली कीमत और वेरिएंट्स की पूरी तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें