Mountain driving mistakes: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हजारों लोग पहाड़ों की ठंडी वादियों की ओर निकल पड़ते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ कार से हिल स्टेशन तक का सफर काफी दिलचस्प होता है, लेकिन पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग मैदानों की तुलना में कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होती है। कटीले मोड़, लंबी चढ़ाई, खड़ी ढलान और बदलता मौसम न केवल ड्राइवर बल्कि वाहन के लिए कठिन होते हैं। ऐसे में अगर आप बिना तैयारी के निकलते हैं, तो छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
कार में ये जरूरी सामान हमेशा रखें
हिल स्टेशन ट्रिप पर निकलते समय अपनी कार में फर्स्ट एड बॉक्स, टॉर्च, अतिरिक्त पानी, पंचर रिपेयर किट और मोबाइल चार्जर जैसे बेसिक टूल किट जरूर रखें। ये सामान किसी भी आपात स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
खराब मौसम में रखें अतिरिक्त सावधानी
पहाड़ी इलाकों में मौसम कभी भी बदल सकता है। बारिश, धुंध और तेज हवाएं विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे समय में लो बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें, गति कम रखें और वाहन के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।