Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अपनी अपकमिंग Shotgun 650 (शॉटगन 650) मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग के लिए कमर कस रही है। Royal Enfield Shotgun 650 बाइक को अब विदेशों में सार्वजनिक सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मोटरसाइकिल उत्पादन के लिए तैयार लगती है। बाइक की स्पाय तस्वीरों से इसके बारे में कई डिटेल्स का खुलासा हुआ है।
कैसा है लुक
नई बाइक का प्रोटोटाइप साफ तौर से थोड़ा विकसित लग रहा है। क्योंकि पिछली बार इसे कुछ महीने पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था तो बाइक के साइड में बॉक्सी कलटर लगे हुए थे। बाइक के फ्रंट में, यह हेडलैम्प कवर के लिए फाइनल डिजाइन लग रहा है जिसमें पारंपरिक बल्ब इंडिकेटर्स दिए गए हैं। यहां एक प्रमुख चीज जो नई है वह है फुल एलईडी हेडलैम्प यूनिट जो रॉयल एनफील्ड बाइक के लिए नई है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
बाइक में ट्विन-पॉड कंसोल दिया गया है। जैसा कि पहले देखा गया था, बड़ी यूनिट में ओडोमीटर, स्पीडोमीटर, फ्यूल लेवल के रीडआउट जैसे सभी जरूरी डिटेल्स हो सकते हैं। जबकि छोटी यूनिट ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम हो सकती है।
इंजन डिटेल्स
बाइक को मौजूदा कॉन्टिनेंटल GT650 और इंटरसेप्टर INT650 बाइक पर पाए जाने वाला 650cc, ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी इस इंजन को शॉटगन 650 के कैरेक्ट से मेल खाने के लिए इसे अलग तरीके से रोल आउट कर सकती है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इसके अलावा, नई स्पाय तस्वीर से एक और महत्वपूर्ण बात यह पता चलता है कि बाइक को यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक्स के साथ देखा जा सकता है। ब्रेकिंग के लिए, फ्रंट में सिंगल और रियर में डिस्क दिया गया है। साथ ही, बाइक के अलॉय व्हील का डिजाइन काफी रिफ्रेश लगता है।
कब होगी लॉन्च
जहां तक आधिकारिक लॉन्चिंग की बात है, उम्मीद है कि यह मोटरसाइकिल 2023 में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह शायद ब्रांड के पोर्टफोलियो में टॉप उत्पाद के रूप में पोजीशन की जाएगी।