बुकिंग डिटेल्स
माना ब्लैक एडिशन की बुकिंग अब सभी रॉयल एनफील्ड स्टोर्स, आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ग्राहक किसी भी अधिकृत डीलरशिप पर टेस्ट राइड भी शेड्यूल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Best Selling Cars: भारत में नई बेस्ट-सेलर सब-4 मीटर नहीं, अब 10 लाख रुपये से सस्ती कारें बन रहीं पहली पसंद
यह भी पढ़ें - Compensation Cess: ऑटो क्षेत्र की बड़ी चिंता, 2500 करोड़ रुपये के कंपेंसेशन सेस पर सरकार से समाधान की मांग
शेरपा 450 इंजन पावर
हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन में वही शेरपा 450 इंजन दिया गया है, जो नए-जेनरेशन हिमालयन 450 में इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन लो-एंड टॉर्क, स्मूदनेस और हाई-एल्टीट्यूड एडैप्टेबिलिटी के संतुलन के लिए जाना जाता है। जिससे यह बाइक दैनिक सवारी और ऊंचाई वाले टूर दोनों के लिए उपयुक्त बनती है।
यह भी पढ़ें - Bengaluru Traffic: कर्नाटक सरकार की अनोखी योजना, बंगलूरू ट्रैफिक कम करने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहन
यह भी पढ़ें - Middleweight Bikes: 2025 में भारत में सबसे किफायती मिडिलवेट बाइक, ये हैं जाने-माने ब्रांड्स के टॉप-5 मॉडल
माना पास से प्रेरित डिजाइन थीम
इस एडिशन का नाम हिमालय के माना पास से लिया गया है। माना पास भारत और चीन सीमा पर स्थित एक हिमालयी दर्रा है, जो उत्तराखंड के चमोली जिले में है। यह दुनिया के सबसे कठिन और ऊंचाई वाले रास्तों में से एक है, जो 18,478 फीट (5,632 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है।
रॉयल एनफील्ड ने इस एडवेंचर-थीम को मोटरसाइकिल के डिजाइन में उतारते हुए ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम और मैट फिनिश का इस्तेमाल किया है। ताकि उस क्षेत्र की कठोरता और सादगी को दर्शाया जा सके।
यह भी पढ़ें - Toyota Recall: टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर वापस मंगाई गईं, जानें कारण और किन मॉडलों पर पड़ा असर
यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne Electric: पोर्शे कैयेन इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च, जानें इस पावरफुल एसयूवी की कीमत और फीचर्स
फैक्ट्री-फिटेड एडवेंचर गियर
माना ब्लैक एडिशन की सबसे बड़ी विशेषता है इसके स्टैंडर्ड एडवेंचर एक्सेसरीज, जो इसे सीधे शोरूम से ही ट्रेल-रेडी बनाती हैं। इस पैकेज में शामिल हैं:
- ब्लैक रैली हैंड गार्ड्स
- बेहतर ग्रिप और कम्फर्ट के लिए ब्लैक रैली सीट
- ऑफ-रोड सतहों के लिए रैली फ्रंट मडगार्ड
- ट्यूबलेस स्पोक्ड व्हील्स, जो अधिक टिकाऊ हैं और पंक्चर में आसानी से संभाले जा सकते हैं
इन सभी फीचर्स के साथ यह मॉडल कठिन रास्तों पर बेहतर स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें - Car Ownership Transfer: पुरानी कार बेच रहे हैं या खरीद रहे हैं? पांच आसान चरणों में ऐसे करें ओनरशिप ट्रांसफर
यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Selling: अपना दोपहिया वाहन बेचने से पहले जरूर करें ये पांच काम, नहीं तो हो सकती है समस्या
यह भी पढ़ें - Bike: क्यों कुछ मोटरसाइकिलों में पीछे की सीट सवार की सीट से ऊंची होती है? इस अनोखे डिजाइन की आखिर क्या है वजह