फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Electrik01: बुलेट बनाने वाली कंपनी अब लाएगी इलेक्ट्रिक एनफील्ड, सामने आई यह जानकारी

Thu, 24 Nov 2022 10:59 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुलेट जैसी दमदार बाइक्स बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की ओर से जल्द ही इलेक्ट्रिक बाइक को लाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रिक एनफील्ड की तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आइकॉनिक बुलेट बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड भी अब इलेक्ट्रिक बाइक्स बनाने की राह पर निकल पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है। इसका नाम भी कंपनी ने इलेक्ट्रिक01 रखा है। हम इस खबर में रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


आ रही इलेक्ट्रिक 01
रॉयल एनफील्ड की ओर से आने वाले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक बाइक पेश की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है। कुछ समय पहले कंपनी की ओर से इस बात के संकेत भी दिए गए थे कि आने वाले समय में रॉयल एनफील्ड भी इलेक्ट्रिक बाइक को पेश करेगी।

कैसा है डिजाइन
सोशल मीडिया पर एनफील्ड इलेक्ट्रिक की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें बाइक की एक झलक दिखाई गई है। फोटो के मुताबिक बाइक में आगे की ओर गर्डर जैसा सस्पेंशन दिया जा सकता है। सामान्य बाइक्स की तरह इसके भी टैंक पर रॉयल एनफील्ड की बैजिंग होगी। इसके अलावा बाइक के फ्रेम पर बाइक का नाम इलेक्ट्रिक01 लिखा होगा। बुलेट की पहचान इसकी सर्कुलर हेडलैंप से होती है। जो इस बाइक में भी मिलेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक राॅयल एनफील्ड में कुछ हिस्से सामान्य बाइक जैसे रह सकते हैं। हालांकि अभी बाइक की काफी कम जानकारी सामने आई हैं और उम्मीद है कि आगे ऐसी ही जानकारियां सामने आती रहेंगी। वायरल हुई फोटो के मुकाबले प्रोडक्शन रेडी बाइक तक के सफर में कई बदलाव भी आ सकते हैं।
विज्ञापन


कब तक होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इलेक्ट्रिक एनफील्ड का प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में ही है। इस दौरान बाइक के लॉन्च तक कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं। कई चरण की टेस्टिंग से निकलने के बाद ही किसी बाइक को बाजार में पेश किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले साल के मिड या आखिर तक ही इस इलेक्ट्रिक बाइक को बाजार में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें