फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Bike Riding Tips: भीषण गर्मी में बाइक चलाते हैं तो बेहद जरूरी है इन सलाहों को मानना, नहीं पड़ेंगे बीमार

Tue, 28 Apr 2026 11:48 AM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Bike Riding Tips: क्या आप भी इन गर्मियों में बाइक राइड पर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं? तेज धूप और लू न सिर्फ आपको बुरी तरह थका सकती हैं, बल्कि आपकी बाइक के इंजन को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपको सफर में कोई परेशानी न आए और आप सुरक्षित रहें इसको ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए इस लेख में कुछ आसान टिप्स दिए हैं। इसे फॉलो करके आप इस चिलचिलाती धूप में बीमार होने से बच सकते हैं
विज्ञापन
गर्मी के लिए बाइक राइडिंग टिप्स - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जिस तरह की गर्मी हो रही है उसमें बाइक चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज धूप और गर्म हवाएं न सिर्फ आपको थका देती हैं, बल्कि आपकी बाइक पर भी असर डालती हैं। स्थिति ये है कि भारत के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री के पार जा चुका है और मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में 43-45 डिग्री तापमान के साथ हीटवेव (लू) का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को कड़ी धूप से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन


ऐसे में कार वालों के लिए तो एसी है, लेकिन बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए यह मौसम न सिर्फ परेशानी भरा है, बल्कि खतरनाक भी हो सकता है। टू-व्हीलर चलाते समय आप सीधे गर्म हवाओं, चिलचिलाती धूप और इंजन की गर्मी का सामना करते हैं। खासकर जब आप ट्रैफिक में फंसे हों और हवा कम लग रही हो तो डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक (लू लगने) का खतरा काफी बढ़ जाता है। अगर आप भी रोजाना बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं तो खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन आसान बातों का ध्यान रखें:


1. घर से निकलने का सही समय चुनें 

दोपहर की चिलचिलाती धूप यानी 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच टू-व्हीलर चलाने से बचें। हो सके तो अपने काम सुबह जल्दी या देर शाम को निपटाएं। सफर के समय में किया गया यह छोटा सा बदलाव आपको बड़ी राहत दे सकता है।

विज्ञापन

2. शरीर में पानी की कमी न होने दें 

लंबे सफर पर पानी की बोतल हमेशा साथ रखें और बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्यास लगने का इंतजार करने के बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा एनर्जी बनाए रखने के लिए ओआरएस (ORS) या नारियल पानी भी एक बेहतरीन विकल्प है।


3. शरीर के इशारों को समझें 

राइडिंग करते समय अगर आपको चक्कर आ रहा है, बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है, सिरदर्द है या अचानक थकान महसूस हो रही है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। ये लू लगने के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसा महसूस होने पर तुरंत किसी छांव वाली या ठंडी जगह पर रुकें और आराम करें।


4. सही राइडिंग गियर चुनें

गर्मी के मौसम में सही कपड़ों का चुनाव बहुत मायने रखता है।
मेश जैकेट: मोटे लेदर या भारी कपड़ों वाली जैकेट की जगह 'मेश राइडिंग जैकेट' पहनें। इनमें छोटे-छोटे छेद होते हैं जिनसे हवा आर-पार हो जाती है और इनमें सेफ्टी के लिए गार्ड (Armor) भी लगे होते हैं।
हल्के रंग चुनें: गहरे रंग धूप खींचते हैं, इसलिए हमेशा हल्के रंग के कपड़े और गियर पहनें ताकि वे धूप को रिफ्लेक्ट कर सकें और आपको कम गर्मी लगे।
चेहरे और गर्दन का बचाव: हेलमेट के अंदर एक हल्का गीला रुमाल, बंदना या नेकट्यूब पहनें। यह धूप से तो बचाएगा ही, साथ ही इसके पानी के सूखने से आपको ठंडक भी महसूस होगी।
टिन्टेड वाइजर और चश्मा: आंखों को तेज धूप और UV किरणों से बचाने के लिए अपने हेलमेट में डार्क (टिन्टेड) वाइजर लगाएं या एक अच्छी क्वालिटी का धूप का चश्मा पहनें।
आर्म स्लीव्स: हाथों को टैनिंग और धूप से जलने से बचाने के लिए UV-प्रोटेक्शन वाली आर्म स्लीव्स (हाथ के कवर) जरूर पहनें।


5. बाइक का सही मेंटेनेंस

जितना ध्यान आप अपना रखते हैं, उतना ही अपनी बाइक का भी रखें।
टायर प्रेशर का रखें ध्यान: हमेशा टायर ठंडे होने पर ही हवा चेक करें। गर्मियों में गर्म सड़क पर रगड़ खाने से टायरों के अंदर हवा का प्रेशर 15-20 PSI तक बढ़ सकता है। ज्यादा हवा होने से टायर फटने का खतरा रहता है।
इंजन ऑयल और कूलेंट: तेज गर्मी की वजह से इंजन जल्दी ओवरहीट हो सकता है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले पक्का कर लें कि बाइक का इंजन ऑयल और कूलेंट बिल्कुल सही लेवल पर हो।
गर्म इंजन पर पानी न डालें: अपनी बाइक के इंजन को जल्दी ठंडा करने के चक्कर में उस पर कभी भी ठंडा पानी न डालें। अचानक तापमान बदलने से इंजन के मेटल पार्ट्स चटक सकते हैं या भारी नुकसान हो सकता है।


राइड के बीच में ब्रेक लेना न भूलें

लगातार राइड करने से आप और आपकी मशीन दोनों थक जाते हैं।
नियमित ब्रेक: हर 1 या 2 घंटे बाइक चलाने के बाद किसी पेड़ या छांव वाली जगह पर 10-15 मिनट का ब्रेक जरूर लें।
गियर उतार कर रिलैक्स करें: जब भी रुकें, अपना हेलमेट और जैकेट तुरंत उतार दें। इससे आपके शरीर के अंदर रुकी हुई गर्मी बाहर निकलेगी और आप फ्रेश महसूस करेंगे।

विज्ञापन

अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें: अगर राइड के दौरान आपको जरा सा भी चक्कर आए, कमजोरी लगे या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो तो तुरंत बाइक रोकें। किसी ठंडी जगह पर बैठें और खूब पानी या इलेक्ट्रोलाइट पिएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें