फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault triber अगस्त में होगी लांच,अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती MPV बन सकती है

Thu, 11 Jul 2019 11:43 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Renault Triber Launch - फोटो : Renault Triber
विज्ञापन

Renault ने हाल ही में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एमपीवी Triber को पेश किये था। लेकिन उस समय इसके लांच को लेक खुलासा नहीं किया गया। लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी इसे अगले महीने लांच कर सकती है, क्योकिं 2 महीने बाद देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है जिसका पूरा फायदा कंपनी उठाना चाहेगी।

विज्ञापन

क्या होगी कीमत ?

भारत में लगातार MPV गाड़ियों का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि Triber अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा पसंद की जाएगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे 5.50 लाख रुपये की कीमत में लांच कर सकती है।

इंजन

बात इंजन की करें तो Triber में 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा यह 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। माना जा रहा है कि इंजन बेहद किफायती होगा साथ ही दमदार भी।

भरपूर स्पेस

कंपनी ने नई Triber को छोटी कार क्विड के मॉडिफाइड प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी लम्बाई 4-मीटर से कम है लेकिन इसमें आपको जगह काफी मिलेगी। ट्राइबर में तीन लाइन में 7 सीटें हैं। तीसरी लाइन वाली सीटों को जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकता है और वहां पर कुछ सामन रख सकते हैं। इसके अलावा तीसरी रो में 2 छोटे बच्चे आराम से बैठ सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Triber में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट ड्यूल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम जैसे सभी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। जबकि कार के टॉप मॉडल में
चार एयरबैग्स की सुविधा मिलेगी साथ ही रिवर्स कैमरा भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इंटीरियर और फीचर्स

Triber को बाहर से जितना स्पोर्टी बनाया गया है उससे ज्यादा भीतर से यह काफी आकर्षित करती है। यह SUV जैसा फील कराती है। इसमें ड्यूल-टोन डैशबोर्ड मिलेगा। इसमे 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जोकि ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ आएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें