भारत में लगातार MPV गाड़ियों का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि Triber अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा पसंद की जाएगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे 5.50 लाख रुपये की कीमत में लांच कर सकती है।
बात इंजन की करें तो Triber में 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा यह 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। माना जा रहा है कि इंजन बेहद किफायती होगा साथ ही दमदार भी।
कंपनी ने नई Triber को छोटी कार क्विड के मॉडिफाइड प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी लम्बाई 4-मीटर से कम है लेकिन इसमें आपको जगह काफी मिलेगी। ट्राइबर में तीन लाइन में 7 सीटें हैं। तीसरी लाइन वाली सीटों को जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकता है और वहां पर कुछ सामन रख सकते हैं। इसके अलावा तीसरी रो में 2 छोटे बच्चे आराम से बैठ सकते हैं।
Triber में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट ड्यूल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम जैसे सभी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। जबकि कार के टॉप मॉडल में
चार एयरबैग्स की सुविधा मिलेगी साथ ही रिवर्स कैमरा भी देखा जा सकता है।
Triber को बाहर से जितना स्पोर्टी बनाया गया है उससे ज्यादा भीतर से यह काफी आकर्षित करती है। यह SUV जैसा फील कराती है। इसमें ड्यूल-टोन डैशबोर्ड मिलेगा। इसमे 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जोकि ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ आएगा।