मशहूर रेनो 8 गोर्डिनी की वापसी
- फोटो : renault
रेनो 8 गोर्डिनी का इंटीरियर
- फोटो : renault
मिनिमलिस्ट इंटीरियर में रेट्रो टच
- केबिन में रेनो ने आधुनिक और रेट्रो डिजाइन का मिश्रण किया गया है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्रश्ड एल्युमीनियम, अल्कांतारा और ब्लू कॉरडुरॉय अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड पर दिए गए राउंड डिजिटल डिस्प्ले पुराने रेनो 8 गोर्डिनी के सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट डिजाइन को याद दिलाते हैं।
- इसके अलावा कार में बकेट सीट्स, स्टॉपवॉच-स्टाइल कंट्रोल, ड्राइवर-फोकस्ड लेआउट और डैशबोर्ड पर ट्विन व्हाइट स्ट्राइप्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। ये सभी मिलकर कार के परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कैरेक्टर को दिखाते हैं।
270hp इलेक्ट्रिक मोटर और रियर-व्हील ड्राइव
रेनो 8 गोर्डिनी कॉन्सेप्ट में 270hp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर कार के रियर व्हील्स को पावर देती है। यानी इलेक्ट्रिक होने के बावजूद रेनो ने इसके मूल रियर-व्हील-ड्राइव कैरेक्टर को बरकरार रखा है। हालांकि रेनो ने अभी इसकी बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, 0-100kmph एक्सेलेरेशन टाइम और टॉप स्पीड की जानकारी को साझा नहीं किया है, लेकिन यहां एक दिलचस्प कनेक्शन पुराने मॉडल से भी है। 1964 की रेनो 8 गोर्डिनी में रियर-माउंटेड 95hp इंजन और रियर-व्हील ड्राइव दिया गया था। नई कॉन्सेप्ट कार उसी लेआउट की मूल भावना को इलेक्ट्रिक पावर के साथ आगे बढ़ाती है।
मशहूर रेनो 8 गोर्डिनी की वापसी
- फोटो : renault