फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार का मुकाबला: डस्टर व विक्टर्स में से कौन है बेहतर? जानें माइलेज से लेकर कीमत तक की तुलना

Sun, 18 Oct 2026 11:05 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हाइब्रिड एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और मारुति विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। लेकिन माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के मामले में इनमें से कौन सी गाड़ी आगे है? आइए, इन दोनों की तुलना करके जानते हैं...
 
विज्ञापन
डस्टर बनाम विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड - फोटो : renault and marutisuzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हाइब्रिड कारों का चलन बढ़ रहा है। पेट्रोल की खपत कम करने और बेहतर माइलेज पाने की चाह में कई ग्राहक अब ऐसे वाहन लेने का सोच रहे हैं, जिनमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है। इसी सेगमेंट में रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और मारुति विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दो विकल्प हैं। दोनों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनके माइलेज, पावरट्रेन, सेफ्टी फीचर्स और कीमत में अंतर है।

विज्ञापन

कंपनी के बताए एआरएआई माइलेज के आंकड़ों के मुताबिक, रेनो को 29 किमी प्रति लीटर और मारुति को 28.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यानी घोषित आंकड़ों में डस्टर थोड़ी आगे है। हालांकि, कार का वास्तविक माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, सड़क और ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार अलग हो सकता है। आइए दोनों एसयूवी की तुलना करते हैं।

इंजन और पावर में कौन आगे?

  • रेनो डस्टर में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलती है। यह सिस्टम कुल 160PS की पावर देता है। इसमें मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जिसे अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों में बेहतर एफिशिएंसी के लिए तैयार किया गया है।
  • वहीं, मारुति विक्टर्स में 1.5 लीटर का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर और e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस पावरट्रेन का मुख्य फोकस बेहतर माइलेज और आरामदायक ड्राइविंग पर है। इस तरह दोनों एसयूवी में हाइब्रिड तकनीक तो मिलती है, लेकिन इंजन क्षमता और ट्रांसमिशन का सेटअप अलग है।

विज्ञापन

माइलेज में कौन आगे?

  • माइलेज की बात करें तो रेनो डस्टर का ARAI क्लेम्ड आंकड़ा 29 किमी प्रति लीटर है। कंपनी के अनुसार, सही परिस्थितियों में शहर में ड्राइविंग का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक मोड में किया जा सकता है। इससे खासतौर पर शहरी ट्रैफिक में पेट्रोल की खपत कम रखने में मदद मिल सकती है।
  • दूसरी ओर, मारुति विक्टर्स का एआरएआई क्लेम्ड माइलेज 28.65 किमी प्रति लीटर है। इन आंकड़ों के आधार पर डस्टर का दावा किया गया माइलेज विक्टर्स से थोड़ा ज्यादा है। हालांकि, दोनों के बीच अंतर मामूली है और वास्तविक ड्राइविंग में नतीजे अलग हो सकते हैं।


किसमें ज्यादा फीचर मिलते हैं?

  • रेनो डस्टर में 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसके अलावा, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। मनोरंजन और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 10.1 इंच का ओपनआर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • मारुति विक्टर्स में 10.1 इंच की टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके साथ इनफिनिटी बाय हरमन साउंड सिस्टम दिया गया है। फीचर्स की सूची में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग और सुजुकी कनेक्ट भी शामिल हैं।
  • इस तरह दोनों SUV में आराम और सुविधा से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं। खरीदारी से पहले संबंधित वेरिएंट में इन फीचर्स की उपलब्धता की पुष्टि करना जरूरी है।


सेफ्टी में कौन आगे?

  • कोई भी वाहन लेने से पहले उसके सेफ्टी फीचर्स जरूर चेक करने चाहिए। मारुति विक्टर्स में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री HD कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 ADAS से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।
  • रेनो डस्टर में भी ADAS और 360-डिग्री कैमरे जैसे फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, दोनों एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स की सटीक तुलना करने के लिए संबंधित वेरिएंट की पूरी सूची देखना जरूरी है, क्योंकि कुछ सुविधाएं वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती हैं।


किसकी कीमत ज्यादा?

  • कीमत के मामले में रेनो डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये तक जाती है।
  • वहीं, मारुति विक्टर्स की एक्स-शोरूम कीमत 15.63 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है। इस हिसाब से विक्टर्स की शुरुआती कीमत डस्टर से कम है, जबकि इसका टॉप मॉडल डस्टर के टॉप मॉडल से महंगा है।
  • ध्यान दें कि एक्स-शोरूम कीमत में रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य लागू शुल्क शामिल नहीं होते हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर की ऑन-रोड कीमत जरूर पता करें।


कौन-सी एसयूवी लें?
अगर आपकी प्राथमिकता घोषित माइलेज और 1.8 लीटर इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड सिस्टम है, तो रेनो डस्टर पर विचार कर सकते हैं। दूसरी ओर, अगर आप कम शुरुआती कीमत, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड फीचर्स और एडीएएस सुविधाओं वाली कार देख रहे हैं, तो मारुति विक्टर्स भी विकल्प हो सकती है। फैसला करने से पहले दोनों के संबंधित वेरिएंट, वास्तविक ड्राइविंग जरूरतों, सेफ्टी फीचर्स और ऑन-रोड कीमत की तुलना करना बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें