Renault Duster: लंबे इंतजार के बाद रेनो डस्टर 17 मार्च को भारतीय बाजार में अपनी दमदार वापसी करने जा रही है। नए टर्बो-पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन से लैस यह मिड-साइज एसयूवी सीधे तौर पर ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा को टक्कर देगी। इस कड़े मुकाबले में डस्टर का जादू चल पाएगा या नहीं, यह काफी हद तक इसकी आक्रामक कीमत और शानदार फीचर्स पर निर्भर करेगा।
भारत के मिड-साइज एसयूवी बाजार में एक बार फिर धूम मचने वाली है। 17 मार्च को रेनो अपनी सबसे चर्चित एसयूवी 'डस्टर' को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद लौट रही डस्टर का सीधा मुकाबला ह्यूंदै, मारुति सुजुकी, टाटा और किआ जैसी कंपनियों की बेस्ट-सेलिंग कारों से होगा। आइए समझते हैं कि नई डस्टर में क्या खास है और यह किन कारों को टक्कर देगी।
नई रेनो डस्टर में क्या होगा खास?
नई डस्टर को कंपनी दो टर्बो-पेट्रोल इंजन और एक धांसू हाइब्रिड अवतार में पेश करने वाली है।
दमदार माइलेज के लिए हाइब्रिड सेटअप (1.4 kWh बैटरी के साथ)
विज्ञापन
डस्टर के 5 सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी
डस्टर की राह आसान नहीं होगी। बाजार में इसे इन 5 दमदार एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलेगी:
एसयूवी
शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)
सबसे बड़ी खासियत (इंजन/फीचर्स)
मारुति सुजुकी विक्टोरिस
₹10.49 लाख
AWD और शानदार माइलेज देने वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड / सीएनजी विकल्प
ह्यूंदै क्रेटा
₹10.79 लाख
देश की सबसे लोकप्रिय SUV; पेट्रोल, टर्बो और डीजल इंजन के शानदार विकल्प
टोयोटा हाइराइडर
₹10.99 लाख
मारुति वाला ही हाइब्रिड इंजन लेकिन अलग स्टाइल और टोयोटा का भरोसा
किया सेलटोस
₹10.99 लाख
क्रेटा वाले इंजन, लेकिन स्पोर्टी डिजाइन और फीचर-लोडेड केबिन के साथ
टाटा सिएरा
₹11.49 लाख
शानदार रेट्रो लुक; 1.5L पेट्रोल और डीजल इंजन का पावरफुल कॉम्बिनेशन
कैसा होगा डस्टर का भविष्य?
रेनो डस्टर की वापसी से इस सेगमेंट में मुकाबला काफी रोमांचक हो जाएगा। डस्टर अपने नए टर्बो-पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के साथ उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज दोनों एक साथ चाहते हैं। हालांकि, क्रेटा और सेल्टोस जैसी हिट कारों को पछाड़ने के लिए रेनो को डस्टर की कीमत काफी आक्रामक रखनी होगी। अब सबकी नजरें 17 मार्च पर टिकी हैं कि डस्टर सड़कों पर क्या जादू दिखा पाती है।