फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हुई रेनो डस्टर हाइब्रिड की बुकिंग: 29 kmpl माइलेज के साथ कितनी होगी कीमत व क्या है खास? जानें सबकुछ

Fri, 09 Oct 2026 12:40 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेनो इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित Duster Strong Hybrid E-Tech 160 का आधिकारिक ARAI-प्रमाणित 29 किमी प्रति लीटर का माइलेज घोषित कर दिया है। इसी के साथ यह मिड-साइज सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी की लिस्ट में शामिल हो गई है। कंपनी ने कार के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। आइए समझते हैं इस नई SUV की पूरी डिटेल...   
 
विज्ञापन
रेनो डस्टर - फोटो : renault
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेनो इंडिया ने अपनी नई डस्टर स्ट्रांग हाइब्रिड E-Tech 160 के माइलेज का खुलासा कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इस एसयूवी को ARAI से 29 किमी/लीटर की ईंधन दक्षता का प्रमाणन मिला है। इसके साथ ही इसकी बुकिंग भी नौ अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। ग्राहक इसे 21 हजार रुपये में रिजर्व कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं नई डस्टर हाइब्रिड में क्या खास होगा और यह माइलेज के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कितनी आगे है।

विज्ञापन


रेनो डस्टर हाइब्रिड: 29 किमी प्रति लीटर का माइलेज
रेनो डस्टर स्ट्रांग हाइब्रिड E-Tech 160 को कंपनी ने अपने मौजूदा पेट्रोल लाइनअप में नए विकल्प के तौर पर पेश करने की तैयारी की है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका 29 किमी प्रति लीटर का ARAI-प्रमाणित माइलेज है। कंपनी का दावा है कि इससे डस्टर अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा ईंधन दक्षता वाली SUV में शामिल हो गई है।
इसकी बुकिंग 9 अक्तूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो ग्राहक रेनो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर में मौजूद अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से 21 हजार रुपये देकर एसयूवी रिजर्व कर सकते हैं। इसका आधिकारिक डेब्यू 17 अक्तूबर को हो सकता है।
विज्ञापन


अपने प्रतिद्वंद्वियों से कितनी आगे?

  • माइलेज के मामले में नई डस्टर हाइब्रिड अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलती दिखाई दे रही है। यह कार रेनो डस्टर हाइब्रिड, टोयोटा हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को टक्कर दे रहा है। माइलेज के मामले में नई डस्टर हाइब्रिड ने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बढ़त बनाई है। इसके 29 किमी प्रति लीटर के प्रमाणित आंकड़े की तुलना टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर हाइब्रिड और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड से की जा सकती है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर हाइब्रिड और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड दोनों ही 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करते हैं। कागजों पर डस्टर हाइब्रिड इन दोनों गाड़ियों से करीब 1.03 किमी प्रति लीटर आगे निकल जाती है।
  • कंपनी के घोषित आंकड़ों के मुताबिक, डस्टर हाइब्रिड दोनों प्रतिद्वंद्वियों से 1.03 किमी प्रति लीटर आगे है। प्रतिशत के हिसाब से यह करीब 3.7 प्रतिशत की बढ़त मानी जा रही है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्रमाणित माइलेज के आंकड़े हैं। असल ड्राइविंग में ईंधन दक्षता ट्रैफिक, सड़क की स्थिति और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार अलग हो सकती है।


मौजूदा पेट्रोल डस्टर से कितना बेहतर है माइलेज?
नई हाइब्रिड एसयूवी मौजूदा पेट्रोल मॉडल की तुलना में भी बेहतर ईंधन दक्षता का दावा करती है। डस्टर का 1.0-लीटर पेट्रोल वेरिएंट 19.4 किमी प्रति लीटर, जबकि 1.3-लीटर पेट्रोल वेरिएंट 17.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। ऐसे में 29 किमी प्रति लीटर के प्रमाणित आंकड़े के साथ हाइब्रिड मॉडल माइलेज के मामले में बड़ा अंतर पेश करता है।

रेनो डस्टर हाइब्रिड का इंजन और पावरट्रेन
डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.4 kWh बैटरी के साथ जोड़ा गया है। यह पूरा सिस्टम मिलकर 160 hp की पावर देता है। इसमें इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ट्रांसमिशन मिलता है। यह ड्राइविंग की स्थिति के अनुसार पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर्स के बीच तालमेल बनाता है, ताकि जरूरत के मुताबिक दोनों का इस्तेमाल किया जा सके।

बिना प्लग लगाए चार्ज होगी बैटरी

  • इस हाइब्रिड सिस्टम की खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर एसयूवी इलेक्ट्रिक पावर पर भी चल सकती है। ब्रेक लगाने या गाड़ी की रफ्तार कम करने के दौरान सिस्टम ऊर्जा को रिकवर करता है। इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल इंजन के बीच सहजता से बदलाव कर सकता है।
  • बैटरी गाड़ी के सामान्य इस्तेमाल के दौरान ही चार्ज होती रहती है। इसलिए इसे चार्ज करने के लिए किसी बाहरी चार्जर या चार्जिंग पॉइंट से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। रेनॉल्ट के मुताबिक, इस सिस्टम को बेहतर प्रदर्शन और ईंधन दक्षता के बीच संतुलन बनाने के लिए तैयार किया गया है।


रेनो डस्टर हाइब्रिड की कीमत कितनी हो सकती है?
फिलहाल रेनॉल्ट ने नई डस्टर हाइब्रिड की कीमत का एलान नहीं किया है। कंपनी की मौजूदा डस्टर पेट्रोल रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये तक है। ऐसे में हाइब्रिड मॉडल की कीमत कहां तय की जाती है, यह देखना अहम होगा। खास तौर पर इसकी कीमत की तुलना मौजूदा पेट्रोल वेरिएंट और दूसरी हाइब्रिड SUVs से की जाएगी। कंपनी 17 अक्तूबर को इसके आधिकारिक डेब्यू के दौरान इससे जुड़ी जानकारी सामने ला सकती है।

भारत में रेनो की इलेक्ट्रिफिकेशन योजना का अहम कदम
डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 भारत में रेनो का पहला E-Tech मॉडल होगा। यह कंपनी के futuREady रोडमैप के तहत पेश किया जा रहा है और भारत में उसकी इलेक्ट्रिफिकेशन योजनाओं की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
डस्टर की पहचान पहले डीजल इंजन वाले विकल्प के तौर पर भी रही है। अब स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो बेहतर माइलेज के साथ दमदार प्रदर्शन भी चाहते हैं।
फिलहाल इसकी कीमत और बाकी जानकारी सामने आना बाकी है। लेकिन 29 किमी/लीटर के प्रमाणित माइलेज और 160 hp की पावर के साथ नई डस्टर हाइब्रिड का मुकाबला बाजार में मौजूद दूसरी हाइब्रिड SUVs से रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें