JioXplor platform India: गूगल मैप्स के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए रिलायंस जियो अब पूरी तरह तैयार है। कंपनी एक बेहद जरूरी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसका नाम JioXplor है। यह न केवल मैप्स के क्षेत्र में गूगल का सीधा मुकाबला करेगा, बल्कि ई-कॉमर्स, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स जैसे व्यवसायों के लिए एक नया डिजिटल आधार भी बनेगा।
Reliance Jio mapping service: रिलायंस जियो अपने नए प्लेटफॉर्म जियोएक्सप्लोर के जरिए मैपिंग और लोकेशन सर्विसेज के बाजार में उतर रहा है। इसका मकसद ई-कॉमर्स से लेकर डिलीवरी तक के हर अनुभव को सटीक और तेज बनाना है। जानें, इससे कैसे बदलेगा भारत में डिजिटल सफर का अंदाज।
विज्ञापन
Jio location intelligence: रिलायंस जियो जियोएक्सप्लोर नाम से एक एडवांस मैपिंग और लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के पेचीदा एड्रेस सिस्टम को अपनी सटीक मैपिंग तकनीक से सुलझाना है। यह प्लेटफॉर्म ट्रैकिंग, रूट ऑप्टिमाइजेशन और जियो-फेंसिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेगा। जियो अपने विशाल टेलीकॉम नेटवर्क के डेटा का उपयोग करके इसे और अधिक सटीक बनाएगा, जिससे डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स जैसे बिजनेस में बदलाव आ सकते हैं।
क्यों अलग है जियोएक्सप्लोर ?
जियो के पास अपने विशाल टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए लगातार डेटा फ्लो रहता है, जिससे यह पता चलता है कि यूजर्स कैसे मूव कर रहे हैं और कहां कनेक्ट हो रहे हैं। इस नेटवर्क इंटेलिजेंस को जब सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाएगा, तो जियोएक्सप्लोर गूगल मैप्स से कहीं अधिक सटीक और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर जानकारी दे पाएगा।
विज्ञापन
भारत की चुनौतियों का स्थानीय समाधान
भारत में एड्रेस सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियां दुनिया के बाकी देशों से अलग हैं। जियोएक्सप्लोर का निर्माण विशेष रूप से भारतीय भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि डिलीवरी बॉय को घर ढूंढने में अब भटकना न पड़े।
यूजर्स लिए क्या फीचर्स होंगे ?
ये आम यूजर्स के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है...
सटीक होम डिलीवरी: ऑनलाइन शॉपिंग में डिलीवरी बॉय सीधे आपके दरवाजे तक पहुंच सकेंगे।
रियल-टाइम ट्रैकिंग: स्कूल बस, कैब और लॉजिस्टिक्स की सटीक लोकेशन मिल सकती है।
स्मार्ट ट्रैवल: ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बेहतर रूट और स्मार्ट सफर के सुझाव दे सकेंगे।
इकोसिस्टम कंट्रोल: किसी थर्ड पार्टी पर निर्भर रहने के बजाय जियो अपना खुद का इकोसिस्टम तैयार कर रहा है।