क्रिसमस से पहले एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपने सुपरजंबो एयरबस ए380 को एक फेस्टिव अंदाज में पेश किया। इस विमान को बड़ी भूरी सींगें और चमकती लाल नाक दी गई है, जो सीधे रूडोल्फ द रेनडियर की याद दिलाती है। इस खास रूप को स्लीघ380 नाम दिया गया है।
क्रिसमस के अवसर पर इसका वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर खूब वायरल हुआ। इसपर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा कि मैं एविएशन एक्सपर्ट हूं, इसलिए मुझे ये सुरक्षित नहीं लग रहा। दूसरे ने कहा, एल्फ और सेफ्टी को लेकर वो चितिंत है। तो किसी ने मजाक में भी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि हंसना चाहता था, फिर याद आया कि मुझे एमिरेट्स से उड़ना है। कई लोगों ने इसे एआई वीडियो भी बताया।
एक वीडियो में दिखा कि स्लीघ380 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करता है। फिर dnata ग्राउंड स्टाफ को एल्फ के रूप में दिखाया गया और विशाल स्लेज में तोहफे लोड किए गए।
एमिरेट्स ने बताया कि क्रिसमस सीजन में यात्रियों को खास तोहफे भी मिलेंगे। इसमें फेस्टिव ड्रिंक्स और थीम्ड मिठाइयां, विंटर-स्टाइल लाउंज, लिमिटेड एडिशन क्रिसमस गिफ्ट शामिल है। फ्लाइट मेन्यू की बात करें तो इसमें चेस्टनट स्टफिंग के साथ रोस्टेड टर्की, ट्रफल पोटैटो ग्रेटिन, हर्ब-क्रस्टेड लैंब शैंक, फर्स्ट क्लास के लिए सांता-स्टाइल डेजर्ट है। एमिरेट्स को इस सीजन में करीब 2.3 मिलियन डिपार्चर और 2.5 मिलियन अराइवल्स की उम्मीद है। ये साल का सबसे व्यस्त ट्रैवल पीरियड माना जा रहा है।