दुनिया की प्रमुख कार कंपनियों में से एक ह्यूंदै मोटर कंपनी ने अमेरिका और कनाडा में अपनी एसयूवी मॉडल ह्यूंदै पैलिसेड के नए वेरिएंट्स की बिक्री फिलहाल रोक दी है। कंपनी ने 2026 मॉडल ईयर के लिमिटेड और कैलिग्राफी ट्रिम्स की करीब 68,500 गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला किया है। यह कदम सात मार्च को ओहिया में पावर सीट की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत के बाद उठाया गया है।
कंपनी क्यो कर रही गाड़ियां?
कंपनी के अनुसार इस रीकॉल की बड़ी वजह एसयूवी की दूसरी और तीसरी पंक्ति की पावर सीट्स की समस्या से जुड़ी है। सामान्य रूप से इन सीटों में एक सेफ्टी सिस्टम होता है, जो किसी व्यक्ति, बच्चे या किसी वस्तु के संपर्क में आने पर सीट की मूवमेंट को रोक देता है, लेकिन जांच में सामने आया कि कुछ गाड़ियों में यह ऑक्यूपेंट डिटेक्शन सिस्टम अपेक्षित तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा बन सकता है।
ये भी पढ़े: सप्लाई संकट के बीच रफ्तार बरकरार: देश में कार बिक्री 4.7 मिलियन पार होने को तैयार, SUV डिमांड में भी रही तेजी
कंपनी ने जताया दुख
इस घटना के बाद ह्यूंदै आधिकारिक बयान जारी कर प्रभावित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कंपनी ने कहा कि घटना की जांच अभी जारी है। पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सेफ्टी सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं
कितनी गाड़ियां होंगी प्रभावित?
रिकॉल में शामिल वाहनों की कुल संख्या लगभग 68,500 बताई जा रही है। इनमें अमेरिका में करीब 60,500 वाहन, कनाडा में लगभग आठ हजार वाहन शामिल हैं। यह सभी 2026 ह्ययूंदै पैलिसेड लिमिटेड और कैलिग्राफी ट्रिम्स हैं।
कंपनी क्या समाधान ला रही है?
ह्ययूंदै ने कहा है कि वह इस समस्या को ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर और सेफ्टी सिस्टम अपडेट पर काम कर रही है। कंपनी की योजना है कि एक ओवर द एयर (ओटीआर) सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना। सिस्टम में अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स जोड़ना और सीट सेंसर की प्रतिक्रिया को बेहतर बनाना है। यह अपडेट मार्च के अंत तक उपलब्ध कराया जा सकता है।
ये भी पढ़े: सिर्फ आराम नहीं, रफ्तार भी: i20 N Line से लेकर विर्टस तक, ड्राइविंग के शौकीनों के लिए बेस्ट ऑटोमैटिक ऑप्शन्स
ग्राहकों को क्या सुविधा मिलेगी?
जब तक स्थायी समाधान नहीं आता, ह्यूंदै प्रभावित ग्राहकों को कुछ सुविधाएं दे रही है। इनमें वैकल्पिक रेंटल वाहन उपलब्ध कराना, समस्या के समाधान तक अस्थायी सहायता और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश शामिल हैं। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि पावर सीट का इस्तेमाल करते समय यह सुनिश्चित करें कि सीट फोल्डिंग एरिया में कोई व्यक्ति या बच्चा न हो।
सुरक्षा एजेंसियों की नजर
अमेरिका की वाहन सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाइवे ट्राफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है। हालांकि एजेंसी की ओर से अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ती सेफ्टी सतर्कता
पिछले कुछ वर्षों में ऑटोमोबाइल कंपनियां सेफ्टी सिस्टम को लेकर अधिक सतर्क हो गई हैं। आजकल कारों में कई एडवांस फीचर्स जैसे ऑक्यूपेंट डिटेक्शन सेंसर, ऑटोमैटिक सीट मूवमेंट कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और चाइल्ड सेफ्टी अलर्ट हैं, लेकिन किसी भी तकनीकी खामी के सामने आने पर कंपनियां तुरंत रिकॉल और सॉफ्टवेयर अपडेट का सहारा लेती है।