फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Realme 16 5G: जल्द लॉन्च होगा भारत का पहला 'सेल्फी मिरर' फोन, 7,000mAh बैटरी और iPhone जैसा प्रीमियम लुक

Mon, 23 Mar 2026 03:45 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Realme 16 5G India Launch: रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 16 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन में आईफोन एयर जैसा प्रीमियम डिजाइन और गूगल पिक्सेल की तरह कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 'सेल्फी मिरर' और 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इस लेख में फोन के फीचर्स, संभावित कीमत और उपलब्धता के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
रियलमी 16 - फोटो : रियलमी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलमी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन रियलमी 16 5G जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। सोमवार को जारी किए गए पहले टीजर ने इस फोन के लुक और फीचर्स को लेकर हलचल तेज कर दी है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

डिजाइन जो सबका ध्यान खींचेगा

रियलमी 16 5G का डिजाइन न केवल प्रीमियम है, बल्कि यह काफी यूनिक भी नजर आता है। फोन के टीजर्स को देखकर पता चलता है कि इसका ओवरऑल लुक काफी हद तक आईफोन एयर से प्रेरित है, जो इसे एक स्लीक और मॉडर्न फील देता है। इसके बैक पैनल पर एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है। इसकी बनावट गूगल पिक्सेल 10 सीरीज की याद दिलाती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 'सेल्फी मिरर' है। कंपनी इसे भारत का पहला 'सेल्फी मिरर फोन' कह रही है, क्योंकि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा सा शीशा इंटीग्रेट किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स पीछे के मुख्य कैमरे से फोटो खींचते समय अपना प्रीव्यू रियल टाइम में देख पाएंगे। इससे हाई-क्वालिटी रियर कैमरा सेल्फी लेना बेहद आसान हो जाएगा।

रियलमी 16 5G के संभावित फीचर्स (ग्लोबल वेरिएंट के आधार पर)

चूंकि यह फोन जनवरी में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, इसके स्पेसिफिकेशंस काफी दमदार हैं:

विज्ञापन

 

फीचर डिटेल्स
डिस्प्ले 6.57-इंच Full HD+ AMOLED (120Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो
बैटरी 7,000mAh (60W फास्ट चार्जिंग के साथ)
मेन कैमरा 50MP प्राइमरी + 2MP मोनोक्रोम
सेल्फी कैमरा 50MP फ्रंट कैमरा
मजबूती IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)

 

बैटरी और परफॉरमेंस का पावरहाउस

इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक साथ निभाएगी। साथ ही, इसमें 'रिवर्स चार्जिंग' का फीचर भी है, यानी आप इस फोन से दूसरे गैजेट्स भी चार्ज कर सकेंगे। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें पावरफुल डाइमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट दिया गया है।

भारत में क्या होगी कीमत?

वियतनाम में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 40,000 रुपये (8GB + 256GB) रखी गई थी। उम्मीद है कि भारत में भी यह इसी प्राइस रेंज के आसपास लॉन्च होगा। कंपनी इसे ब्लैक क्लाउड और व्हाइट स्वान जैसे खूबसूरत रंगों में पेश कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें