भारत में मोटरस्पोर्ट्स को चाहिए मजबूत सिस्टम
मोटरस्पोर्ट्स पर बात करते हुए सिंघानिया ने कहा कि भारत में इस खेल को बढ़ाने के लिए पूरा इकोसिस्टम (पर्यावरण) चाहिए। उन्होंने बताया, "भारत में मोटरस्पोर्ट्स की सही प्रैक्टिस नहीं होती। मेरी बेटी बेल्जियम में राइड करती है क्योंकि वहां इसका सिस्टम है। मैं अगर यूके में होता, तो हर दिन रेसिंग कर सकता था।"
सिंघानिया ने कहा कि भारत को भी मोटरस्पोर्ट्स के इस इकोसिस्टम का हिस्सा बनना होगा तभी आगे बढ़ पाएगा।
यह भी पढ़ें - Diwali Car Delivery: दिवाली पर लेने जा रहे हैं नई कार? शोरूम से निकलने से पहले जरूर चेक करें ये अहम चीजें
"सुबह 7 बजे चलाते हैं सुपरकार"
अपनी सुपरकार्स के शौक के बारे में उन्होंने बताया कि ऐसी कारें बनाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, "बहुत कम ब्रांड्स हैं जो सुपरकार बनाते हैं। वे कार का वादा करते हैं, लेकिन डिलीवरी मिलने में दो-तीन साल लग जाते हैं। मैं अपनी कार सुबह 7 बजे चलाता हूं, उसी वक्त इन्हें चलाने का असली मजा है।"
यह भी पढ़ें - Bike PDI: धनतेरस 2025 पर खरीद रहे हैं नई बाइक? डिलीवरी लेने से पहले जरूर करें ये चेकिंग
रक्षा क्षेत्र में नए टेक्नोलॉजी पर काम
कारों के अलावा सिंघानिया ने रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर की भी बात की। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने नई तकनीकों के लिए अवसर पैदा किए हैं, और वे इस दिशा में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Traffic Violation: इस राज्य में लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त हुआ विभाग, 34 हजार वाहनों का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी
अमेरिका में कारोबार नहीं करेंगे
सिंघानिया ने बताया कि उनकी कंपनी अमेरिका में कारोबार नहीं करेगी क्योंकि वहां का माहौल बहुत अनिश्चित है। उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे भारत का मिडिल क्लास और उसकी इच्छाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे लोग सस्ती लग्जरी चाहते हैं। भारत में एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की जबरदस्त संभावनाएं हैं, और ये जरूर होगा, बस वक्त लग सकता है। लेकिन हमने तय किया है कि अमेरिका में काम नहीं करेंगे क्योंकि हमें अनिश्चितता पसंद नहीं।"
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का एलान- भारत की लॉजिस्टिक्स लागत दिसंबर तक घटकर एकल अंक में आ जाएगी
"हम लग्जरी नहीं, मार्केट के बीच में हैं"
अंत में जब सिंघानिया से पूछा गया कि क्या रेमंड को लग्जरी ब्रांड कहा जा सकता है, तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा, "नहीं, हम मार्केट के बीच वाले सेगमेंट में हैं, लग्जरी नहीं।"
यह भी पढ़ें - 2025 Skoda Octavia RS: नई स्कोडा ऑक्टेविया आरएस भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा पावरफुल, जानें कीमत और फीचर्स