फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobiles:E-वाहनों के लिए प्रमुख मांग केंद्र के रूप में उभर रहे मझोले शहर, लखनऊ में तेजी से हुई ब्रिकी

Wed, 03 Jul 2024 05:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

बड़े और टियर-2 (मझोले) शहरों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग का अंतर कम हो रहा है। आने वाले समय में मझोले शहरों के ऐसे वाहनों के लिए बड़े मांग केंद्र के रूप में उभरने की संभावना है। 
विज्ञापन
Revolt Electric Bike - फोटो : Revolt Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लूमबर्ग-एनईएफ (बीएनईएफ) के 10 राज्यों के 207 शहरों में इलेक्ट्रिक दोपहिया और कार की बिक्री के विश्लेषण से पता चलता है कि कुछ मझोले शहरों के बाजारों में ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री महानगरों से अधिक हो रही है। ई-कारों की बिक्री में वृद्धि का भी नेतृत्व यही शहर कर रहे हैं। राज्यों की राजधानी आगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ई-वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसमें काफी अंतर है। बड़े शहर ईवी मांग के वर्तमान केंद्र हैं, मझोले शहरों में इसकी मांग बढ़ रही है। इन राज्यों में दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु व यूपी हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ में बिके 1,120 ई-वाहन
यूपी की राजधानी लखनऊ ने 2023 में राज्य में बिक्री में हुई वृद्धि की अगुवाई की है। हरियाणा के गुरुग्राम में 1,570 ई-वाहन बिके। जयपुर में 2,400 से अधिक ई-कारें खरीदी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें