फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Range Rover SV Masara Edition: भारत में लॉन्च हुई रेंज रोवर की नई एसयूवी, सिर्फ 12 यूनिट्स होंगी उपलब्ध

Sun, 01 Jun 2025 04:46 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी शानदार Range Rover SV Masara Edition को लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी भारत में लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च की गई है जिसकी केवल 12 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
शानदार है मसारा एडिशन का डिजाइन - फोटो : Range Rover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में रेंज रोवर SV मसारा एडिशन लॉन्च कर दी है। यह एक अल्ट्रा-लक्जरी SUV है, जिसकी सिर्फ 12 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। ‘मसारा’ नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है, जो भारतीय सांस्कृतिक विरासत से इसका गहरा जुड़ाव दर्शाता है। इस खास एडिशन को हिमालय क्षेत्र के दुर्लभ नीले नीलम पत्थरों से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


SUV के बाहरी हिस्से में डीप सैटिन ब्लू कलर दिया गया है, जो सिर्फ इसी एडिशन के लिए एक्सक्लूसिव है। इसके साथ सिल्वर क्रोम और गर्म कॉरिंथियन ब्रॉन्ज़ एक्सेंट दिए गए हैं, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं। बोनट, रूफ और टेलगेट पर ब्रॉन्ज़ रंग की Range Rover बैजिंग, 23-इंच डायमंड टर्न्ड व्हील्स और ब्लैक ब्रेक कैलीपर्स इसे खास बनाते हैं।

लक्जरी से भरपूर इंटीरियर
इंटीरियर में ड्यूल-टोन थीम दी गई है, जिसमें फ्रंट सीट्स पर गहरे 'लिबर्टी ब्लू' और रियर सीट्स पर हल्के 'पर्लीनो' लेदर का इस्तेमाल हुआ है। व्हाइट सिरेमिक, नोबल क्रोम और लाइट क्रीम ऐश बुर फिनिश इसके अंदरूनी हिस्से को और भी शानदार बनाते हैं।
विज्ञापन


चार सीटों वाली इस SUV में SV Signature Suite मौजूद है, जिसमें रियर पैसेंजर्स के लिए पूरी तरह से रीक्लाइन होने वाली सीट्स, पावर्ड क्लब टेबल, कप होल्डर, और रेफ्रिजरेटेड कम्पार्टमेंट SV-ब्रांडेड ग्लासवेयर के साथ आता है। साथ ही कस्टमाइज़्ड कुशन, मसारा एडिशन बैजिंग और एम्ब्रॉयडर्ड सीट्स भी मिलती हैं।

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा से भरपूर
13.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेरिडियन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज़ से 360 डिग्री कैमरा, ADAS, ESC और मल्टीपल एयरबैग्स दिए गए हैं।

पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
SUV में 4.4-लीटर V8 ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 615bhp की पावर और 750Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है और सभी पहियों में पावर भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें