फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qatar MotoGP 2026: ईरान-इजराइल तनाव के बीच कतर मोटोजीपी रेस टली, यहां देख सकते हैं नया शेड्यूल

Mon, 16 Mar 2026 04:27 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Qatar MotoGP 2026 Postponed: मोटरस्पोर्ट्स फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते 2026 की कतर मोटोजीपी रेस स्थगित कर दी गई है। अप्रैल में होने वाली यह रोमांचक रेस अब नवंबर में होगी। इस बड़े बदलाव के कारण पुर्तगाल और वालेंसिया ग्रां प्री की तारीखें भी बदल गई हैं। आइए जानते हैं क्या है नया शेड्यूल...
विज्ञापन
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध जैसे हालातों की वजह से 2026 की कतर मोटोजीपी को टाला गया - फोटो : मोटोजीपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटरस्पोर्ट्स फैंस के लिए एक जरूरी खबर है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और खराब हालातों को देखते हुए 2026 की कतर मोटोजीपी (MotoGP) रेस को फिलहाल टाल दिया गया है। इंटरनेशनल मोटरसाइकिल फेडरेशन (FIM) और रेस आयोजकों ने राइडर्स और फैंस की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए यह अहम फैसला लिया है।

कैलेंडर में हुआ बड़ा बदलाव: क्या हैं नई तारीखें?

कतर में होने वाली यह रेस पहले 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन अब इसे साल के अंत में आगे बढ़ा दिया गया है। कतर रेस के आगे खिसकने का सीधा असर पुर्तगाल और वालेंसिया ग्रां प्री की तारीखों पर भी पड़ा है। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब कतर मोटोजीपी 6 से 8 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। इसके बाद 22 नवंबर को पुर्तगाल ग्रां प्री (पोर्टिमाओ) का आयोजन होगा, जबकि सीजन का फिनाले यानी वालेंसिया ग्रां प्री अब 29 नवंबर 2026 को होगी। फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि इन तीन इवेंट्स को छोड़कर कैलेंडर की बाकी सभी रेसों की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे अपने तय समय पर ही होंगी।

शेड्यूल में आया 3 हफ्ते का गैप

कतर रेस के टलने से शुरुआती कैलेंडर में एक बड़ा खालीपन आ गया है। अब अमेरिका में होने वाली 'सर्किट ऑफ द अमेरिका' (COTA) रेस और स्पेन की जेरेज (Jerez) रेस के बीच लगभग तीन हफ्तों का लंबा ब्रेक रहेगा।

सुरक्षा के कारण लिया गया फैसला

मोटोजीपी के सीईओ कार्मेलो एजपेलेटा और FIM के अध्यक्ष जॉर्ज विएगास ने इस बात पर जोर दिया है कि यह फैसला पूरी तरह से सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। आयोजकों का मानना है कि मौजूदा हालातों में राइडर्स, टीमों, स्टाफ और दर्शकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। 

टिकटों का क्या होगा? 

जिन दर्शकों ने कतर रेस के टिकट पहले ही खरीद लिए थे, उनके टिकट नई तारीखों (नवंबर) के लिए मान्य (वैध) रहेंगे।

अन्य मोटरस्पोर्ट्स पर भी पड़ रहा है असर

ये सिर्फ मोटोजीपी की बात नहीं है। मिडिल ईस्ट के हालातों का सीधा असर वर्ल्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप (WEC) और फॉर्मूला 1 जैसी दुनिया की अन्य बड़ी मोटरस्पोर्ट्स सीरीज पर भी पड़ रहा है। इसके चलते वहां भी कई इवेंट्स के शेड्यूल में फेरबदल किए गए हैं। नए शेड्यूल के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नवंबर में होने वाली कतर की रेस चैंपियनशिप के लिहाज से कितनी रोमांचक साबित होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें