फरवरी 2026 में बजाज पल्सर की 1,11,617 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं टीवीएस अपाचे ने 45,166 यूनिट्स की बिक्री के साथ 19 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की है।
पल्सर अपनी किफायती रेंज और वैरायटी के लिए जानी जा रही है, जबकि अपाचे अपनी रेसिंग टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स से ग्राहकों को लुभा रही है।
क्यों बढ़ रही है इनकी डिमांड?
बजाज पल्सर: हर बजट के लिए एक बीस्ट
बजाज पल्सर सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज मानी जाती है। कंपनी ने 125cc से लेकर 400cc तक के सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की है। पल्सर 125 की शुरुआत की करीब 90 हजार रुपये है। उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में स्पोर्टी लुक चाहते हैं।
मिड सेगमेंट में ये NS200 और RS200 अपनी पावर के लिए मशहूर हैं। प्रीमियम सेगमेंट में नई प्लसर NS400Z, करीब डेढ लाख के साथ बजाज अब हाई-परफॉर्मेंस मार्केट में धमाका कर रही है।
टीवीएस अपाचे: रेसिंग डीएनए और स्मार्ट फीचर्स
अपाचे सीरीज उन राइडर्स की पसंद बन चुके है, जो तकनीक और कंट्रोल को प्राथमिकता देते हैं। पॉपुलर मॉडल्स में RTR 160 और 160 4V की शुरुआती कीमत 1.12 लाख रुपये है। एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस बाइक में आरटीआर 200 4V और आरटीआर 310 जैसे मॉडल्स में राइडिंग मोड्स और स्मार्ट कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फ्लैगशिप बाइक
अपाचे आरआर 310 (कीमत 2.57 लाख रुपये) उन लोगों के लिए है जो ट्रैक रेसिंग जैसी परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।