देश के कई हिस्सों में मानसून की शुरूआत हो गई है। धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून आ जाएगा। इससे पहले अपनी बाइक को बारिश के लिए किस तरह तैयार करें। आइए जानते हैं।
दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत में भी जल्द ही मानसून शुरू हो जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बारिश के समय होने वाली परेशानियों से बचने के लिए किस तरह मानसून के मौसम में सफर के लिए अपनी बाइक को तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
bike riding light new
- फोटो : istock
लाइट करें चेक
बारिश के समय सुरक्षित रहने के लिए सबसे जरूरी होता है कि दूसरे वाहनों को सड़क पर आपकी उपस्थिति की जानकारी मिल सके। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी बाइक की लाइट्स और इंडीकेटर्स का सही तरह से काम करना जरूरी होता है। अगर आपकी बाइक की लाइट खराब है या फिर इंडीकेटर टूटे हुए हैं तो जल्द से जल्द उन्हें ठीक करवाएं।
चेन का रखें ध्यान
बारिश के समय बाइक में लगी चेन सबसे ज्यादा मेंटिनेंस मांगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर बाइक्स की चेन पर कवर नहीं होता और बारिश के समय कीचड़ और गंदगी के साथ ही पानी पड़ने से इनमें जंग लगने का खतरा हो जाता है। बारिश और कीचड़ जमने से बचाने के लिए बाइक की चेन पर कवर लगाया जा सकता है। अगर ऐसा करना संभव नहीं हो तो बाइक की चेन को साफ करने के लिए बाजार में कई कंपनियों के चेन क्लीनर मिल जाते हैं। इनके उपयोग से बाइक की चेन सुरक्षित तो रहती ही है साथ ही इनपर पानी और गंदगी नहीं जमती।
बदलें टायर
बारिश के समय गीली सड़क और बाइक के बीच सिर्फ टायर होते हैं। इसलिए मानसून की शुरूआत से पहले कोशिश करें कि अगर आपकी बाइक के टायर ज्यादा घिस चुके हैं तो उन्हें बदल दें। ऐसा करने से आपको यह फायदा होगा कि बारिश के समय बाइक के फिसलने का खतरा काफी कम हो जाएगा। क्योंकि ज्यादा चले होने के कारण टायर घिस जाते हैं और गीली सड़क पर ग्रिप बनाने में मुश्किल होती है और कई बार बाइक फिसल भी जाती है, जिससे चोट लगने का खतरा हो जाता है।
करवाएं सर्विस
मानसून की शुरूआत से पहले बाइक की सर्विस जरूर करवानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्विस के समय बाइक की छोटी-छोटी परेशानियों को भी ठीक करवाया जा सकता है और बारिश के समय बीच सफर में होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।