टायकन की बिक्री में कितनी गिरावट आई है और कंपनी क्यों ले रही है ऐसा फैसला?
हाल के वर्षों में पोर्श की इस पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार की वैश्विक मांग में भारी गिरावट देखने को मिली है:
- बिक्री में 60% से अधिक की गिरावट: वर्ष 2023 में टायकन की बिक्री 40,960 यूनिट्स के अपने उच्चतम स्तर पर थी। हालांकि, वर्ष 2025 में इसकी वैश्विक बिक्री घटकर महज 16,339 यूनिट्स रह गई। जो 60 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट को दर्शाती है।
- प्रोडक्शन रोकने की नौबत: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिक्री के इतने निराशाजनक आंकड़ों के कारण पोर्शे को पिछले कुछ समय में कई बार टायकन का उत्पादन रोकना पड़ा है।
- चरणबद्ध तरीके से बंद करने पर सहमति: जर्मन रिपोर्ट का दावा है कि हालांकि अभी तक आधिकारिक कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। लेकिन पोर्शे के कार्यकारी बोर्ड और जनरल वर्क्स काउंसिल के बीच टायकन का उत्पादन धीरे-धीरे बंद करने पर सहमति बन गई है। फिलहाल इसका निर्माण कंपनी के स्टटगार्ट स्थित प्लांट में जारी रहेगा।
Porsche Taycan Facelift 2025
- फोटो : Amar Sharma
पोर्शे टायकन के भविष्य और इसके उत्तराधिकारी को लेकर सीईओ का क्या कहना है?
पोर्शे अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान की महत्वाकांक्षाओं को पूरी तरह खत्म नहीं करेगी। माना जा रहा है कि टायकन का उत्तराधिकारी मॉडल 'पानामेरा' लाइनअप का हिस्सा बन सकता है। और दोनों गाड़ियों को एक ही नेमप्लेट के तहत पेश किया जा सकता है। ठीक वैसे ही जैसे पोर्श ने Macan और Cayenne लाइनअप के साथ किया है।
जर्मन समाचार पत्र 'फ्रैंकफर्टर ऑलगेमाइन जितुंग' को दिए इंटरव्यू में पोर्शे के सीईओ माइकल लेइटर्स ने कहा:
"कम अवधि में हमारी टायकन को बंद करने की कोई योजना नहीं है। हमने इस मॉडल में काफी निवेश किया है और हम देखना चाहते हैं कि आगे इसकी मांग किस तरह विकसित होती है।"