फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बाइंग टिप्स: लोन पर लेने जा रहे गाड़ी? इन पांच बातों को न करें नजरअंदाज, वरना जेब पर पड़ सकता है भारी बोझ

Mon, 23 Nov 2026 07:33 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कम ईएमआई का मतलब सस्ता लोन नहीं।
  • APR और प्रोसेसिंग फीस जरूर जांचें।
  • ईएमआई के अलावा खर्च जोड़ें।
  • डाउन पेमेंट और इंश्योरेंस पर ध्यान दें।
विज्ञापन
इन बातों का न करें नजरअंदाज - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार लोग ईएमआई पर कार खरीदते हैं। वहीं, बैंक या फाइनेंस कंपनी भी ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से ईएमआई का विकल्प देती हैं। कई बार कम ईएमआई देखकर ग्राहक तुरंत लोन लेने का फैसला कर लेते हैं, लेकिन यही फैसला आगे चलकर जेब पर भारी पड़ सकता है। लोगों को यह समझना चाहिए कि कम ईएमआई का मतलब हमेशा सस्ता लोन नहीं है। लोन की अवधि बढ़ने पर हर महीने किस्त भले ही कम हो जाए, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा कार खरीदने के बाद भी कई ऐसे खर्च होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग लोन लेते समय ध्यान में नहीं रखते। ऐसे में कार लोन लेने से पहले सिर्फ ईएमआई नहीं, बल्कि ब्याज, अतिरिक्त शुल्क, डाउन पेमेंट, इंश्योरेंस और गाड़ी के रखरखाव तक का हिसाब लगाना जरूरी है। आइए जानते हैं कार लोन लेने से पहले किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कार लोन लेने से पहले किन पांच बातों को समझना चाहिए?

1. कम ईएमआई देखकर लोन फाइनल न करें, कुल ब्याज भी जांचें

  • कम ईएमआई का ऑप्शन हमेशान ग्राहक को लुभा लेता है, लेकिन इसके पीछे लोन की लंबी अवधि हो सकती है। अवधि बढ़ने से हर महीने चुकाई जाने वाली रकम कम हो जाती है, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा देना पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ ईएमआई देखकर लोन का चुनाव न करें।
  • लोन फाइनल करने से पहले प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों की भी तुलना करें। इसके साथ एनुअल परसेंटेज रेट (APR) जरूर देखें। एपीआर से लोन की कुल सालाना लागत समझने में मदद मिलती है। बैंक या फाइनेंस कंपनी की ओर से दिए गए की फैक्ट्स स्टेटमेंट्स (KFS) को भी ध्यान से पढ़ें। इसमें लोन से जुड़ी जरूरी जानकारी और शुल्क दिए होते हैं।

विज्ञापन

2. ईएमआई के अलावा कार के दूसरे खर्चों का भी रखें हिसाब

  • कार खरीदने के लिए सिर्फ डाउन पेमेंट और ईएमआई का बजट बनाना ही काफी नहीं होता है। गाड़ी खरीदने के बाद भी कई तरह के खर्च होते हैं, जो हर महीने या समय-समय पर जेब पर असर डालते हैं।
  • इसलिए कार का बजट बनाते समय डाउन पेमेंट, रजिस्ट्रेशन फीस, रोड टैक्स, इंश्योरेंस, फ्यूल का खर्च और सर्विसिंग और मरम्मत जैसे खर्चों को भी शामिल करें।
  • इन सभी खर्चों को जोड़कर ही यह तय करें कि कार खरीदना आपके बजट में है या नहीं। इससे बाद में अचानक आने वाले खर्चों के कारण आर्थिक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।


3. कम से कम तीन महीने की ईएमआई के बराबर रखें इमरजेंसी फंड

  • लोन अप्रूव हो जाना इस बात की गारंटी नहीं है कि आप हर परिस्थिति में उसकी ईएमआई आसानी से चुका पाएंगे। नौकरी, कारोबार या आमदनी से जुड़ी किसी परेशानी की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति बदल सकती है। ऐसे समय में ईएमआई चुकाना मुश्किल हो सकता है।
  • इसलिए कार लोन लेने से पहले इमरजेंसी फंड जरूर तैयार रखें। इसमें कम से कम तीन महीने की ईएमआई के बराबर रकम होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर यह फंड किस्त चुकाने में मदद कर सकता है और आपको अचानक आर्थिक दबाव से बचा सकता है।


4. ज्यादा डाउन पेमेंट और सही इंश्योरेंस चुनें

  • कार लोन लेते समय संभव हो तो ज्यादा डाउन पेमेंट करना बेहतर रहता है। इससे लोन की रकम कम हो सकती है और उस पर लगने वाला कुल ब्याज भी घट सकता है। इसकी एक और वजह है कि कार की रीसेल वैल्यू समय के साथ जल्दी घटती है। ऐसे में गाड़ी की कीमत में आने वाली गिरावट को ध्यान में रखकर लोन की रकम तय करना समझदारी है।
  • इसके साथ कार के लिए सही इंश्योरेंस भी चुनें। इंश्योरेंस गाड़ी को अलग-अलग तरह के जोखिमों से सुरक्षा देने में मदद करता है। इसलिए सिर्फ कम प्रीमियम देखकर पॉलिसी न लें, बल्कि अपनी जरूरत के हिसाब से सही कवर चुनें।


5. ईएमआई कभी मिस न करें, वरना खराब हो सकता है क्रेडिट स्कोर

  • कार लोन की ईएमआई समय पर चुकाना बेहद जरूरी होता है। अगर आप किस्त चुकाने में देरी करते हैं या ईएमआई मिस हो जाती है, तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है। खराब क्रेडिट स्कोर की वजह से भविष्य में लोन लेने में परेशानी हो सकती है।
  • इसलिए लोन लेने से पहले अपनी मासिक आमदनी और जरूरी खर्चों का आकलन करें। ऐसी ईएमआई चुनें, जिसे आप हर महीने बिना आर्थिक दबाव के चुका सकें। किस्त की तारीख याद रखें और खाते में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें।


कार लोन लेने से पहले बजट का पूरा हिसाब लगाना जरूरी
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कार खरीदना सिर्फ एक बार का खर्च नहीं है। इसकी ईएमआई के साथ फ्यूल, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, सर्विसिंग और मरम्मत जैसे खर्च भी लंबे समय तक जुड़े रहते हैं। इसलिए लोन लेते समय कम ईएमआई को ही सबसे बड़ा फायदा न मानें। ब्याज दर, एपीआर, प्रोसेसिंग फीस और लोन की अवधि की तुलना करें। साथ ही इमरजेंसी फंड तैयार रखें और समय पर ईएमआई चुकाएं। इससे कार खरीदने का फैसला आपके बजट पर अनावश्यक बोझ नहीं बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें