फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों में बढ़ रहा SUV का क्रेज: जानें कौन-सा मॉडल सबसे ज्यादा बिक रहा और क्यों बना खरीदारों की पहली पसंद?

Sat, 06 Jun 2026 01:25 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India's Top SUV: भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और मई 2026 की बिक्री रिपोर्ट इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस समय देश में सबसे ज्यादा कौन-सी SUVs बिक रही हैं और आखिर किन खूबियों की वजह से ग्राहक उन्हें पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Top Selling SUVs May 2026: मई की ऑटो बिक्री रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने काे मिल रहा है। जहां मारुति फ्रॉन्क्स लंबे समय तक सिर्फ मजबूत प्रदर्शन वाले लिस्ट में शामिल थी, वहीं अब इसने टाटा पंच और टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी तरफ किआ सेल्टॉस ने जबरदस्त सलाना ग्रोथ दर्ज कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

विज्ञापन


मारुति फ्रॉन्क्स बनी ग्राहकों की पहली पसंद

  • मई 2026 में मारुति फ्रॉन्क्स ने 20,686 यूनिट्स की बिक्री के साथ SUV बाजार में पहला स्थान हासिल किया। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 52 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका कारण इसकी अट्रैक्टिव कूपे-स्टाइल डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर माइलेज माना जा रहा है।
  • वहीं, सेफ्टी के मामले में भी यह काफी एडवांस है। इसमें 6 एयरबैग्स, 9-इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और CNG वेरिएंट में 28.51 km/kg तक का माइलेज जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे फैमिली खरीदारों के लिए आकर्षक बनाते हैं।


टाटा पंच की मजबूत पकड़ बरकरार

विज्ञापन


20,208 यूनिट्स की बिक्री के साथ टाटा पंच इस बार दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल के मुकाबले इसने मारुति फ्रॉन्क्स से दो प्रतिशत ज्यादा यानी की 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पंच की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्धता को माना जा रहा है। माइक्रो-SUV सेगमेंट में Punch लगातार उन ग्राहकों को आकर्षित कर रही है जो कम कीमत में SUV जैसा अनुभव चाहते हैं।

टाटा नेक्सन  का सेफ्टी फॉर्मूला अब भी आगे

Digital Showroom

टाटा नेक्सन की बात करें तो इसने मई 2026 में 19,100 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है। बेहतर सेफ्टी रेटिंग, मॉडर्न इंटीरियर और दमदार रोड प्रेजेंस इसकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है। इस कार को परिवार वाले लोग अधिकतर पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें मजबूत सेफ्टी पैकेज औ फीचर लोडेड केबिन है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की डिमांड कायम

SCORPIO-N

15,774 यूनिट्स की बिक्री के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया। इसने दस प्रतिशत की बिक्री के साथ अपनी बढोतरी दर्ज की और मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और शानदार रीसेल वैल्यू इसे भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनाए हुए हैं।

ह्यूंदै क्रेटा ने बनाए रखा दबदबा



मिड-साइज SUV सेगमेंट की सबसे चर्चित गाड़ियों में शामिल ह्यूंदै क्रेटा ने 15,253 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। हालांकि इसकी सालाना वृद्धि सिर्फ 3 प्रतिशत रही, लेकिन सेगमेंट में इसकी पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है। क्रेटाका प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और भरोसेमंद प्रदर्शन इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

मारुति ब्रिजा बिक्री में गिरावट

hi

जहां एक ओर इन गाड़ियों ने बेहतरीन ग्रोथ हासिल की, वहीं ब्रिजा की बिक्री में इस बार 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 13,245 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही। बाजार में बढ़ते नए विकल्प और कड़ी प्रतिस्पर्धा इसकी बिक्री पर असर डालते नजर आ रहे हैं।

ह्यूंदै वेन्यू की शानदार वापसी
विज्ञापन


ह्यूंदै वेन्यू ने 11,714 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और सालाना आधार पर 56 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी हासिल की। इसकी किफायती कीमत, आधुनिक टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

मारुति की धमाकेदार एंट्री

6 Airbags Standard
मारुति की नई SUV मारुति विक्टर्स ने लॉन्च के पहले ही महीने में 10,853 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर टॉप-10 में जगह बना ली। किसी नए मॉडल के लिए यह प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है।

महिंद्रा थार का ऑफ-रोड क्रेज बरकरार


महिंद्रा थार ने 10,787 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। 3-डोर और 5-डोर दोनों वेरिएंट्स को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

किआ सेल्टॉस बनी सबसे तेज ग्रोथ वाली एसयूवी

  • किआ सेल्टॉस ने 10,597 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और 74 प्रतिशत की रिकॉर्ड सालाना वृद्धि हासिल की। यह इस सूची में सबसे तेज ग्रोथ दर्ज करने वाली एसयूवी रही।
  • नए अपडेटेड मॉडल, प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन ने सेल्टॉस को फिर से ग्राहकों की पसंदीदा SUV बना दिया है।


क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता?
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। ऊंची ड्राइविंग पोजीशन, बेहतर रोड प्रेजेंस, ज्यादा स्पेस और आधुनिक फीचर्स इसके प्रमुख कारण हैं। यही वजह है कि अब लगभग हर कार निर्माता एसयूवी सेगमेंट पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें