फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikes for short distance: रोजाना 10km का है सफर? जानें क्यों 100-125cc की बाइक है आपके लिए फायदेमंद सौदा

Wed, 08 Apr 2026 12:40 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike for 10km daily commute: अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं और आपका मकसद रोजाना करीब दस किमी का सफर करने का है, तो यह रिपोर्ट आपके लाखों रुपये और कीमती समय दाेनों बचा सकती हैं। अक्सर लोग स्टाइल के चक्कर में भारी भरकम बाइक ले लेते हैं, जो बाद में उनके बजट पर भारी पड़ती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

100cc vs 125cc mileage bikes:  शहरी ट्रैफिक और कम दूरी के सफर के लिए बाइक चुनते समय स्पीड नहीं, बल्कि माइलेज और हैंडलिंग का असली खेल होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दस किमी की यात्रा, इसमें आना और जाना दोनों शामिल है, के लिए इंजन की क्षमता और मेंटेनेंस का सही चुनाव ही आपकी जेब को राहत दे सकता है। 
विज्ञापन

10 किलोमीटर जैसी दूरी तय करने के लिए 100cc से 125cc की बाइक्स सबसे व्यावहारिक और किफायती होती हैं। ये 60-80 kmpl का माइलेज देती हैं और ट्रैफिक में चलाने में आसान होती हैं। वहीं, 250cc से ऊपर की भारी बाइक्स न केवल कम माइलेज देती हैं, बल्कि उनका इंजन भी इतनी कम दूरी में पूरी तरह गर्म नहीं हो पाता, जिससे इंजन की उम्र पर बुरा असर पड़ता है।

आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सी बाइक है बेस्ट?

100cc से 125cc: मिडिल क्लास के लिए बेहतर
अगर आपकी प्राथमिकता बचत और आसान राइडिंग है, तो यह सेगमेंट आपके लिए ही सही हो सकता है। इसके फायदें होंगे कि ये बाइक्स वजन में हल्की होती हैं, जिससे ट्रैफिक में इन्हें मोड़ना और पार्क करना आसान हो जाता है। साथ ही इनका माइलेज 60 से 80 किमी प्रति लीटर तक होता है। इनकी सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स भी काफी सस्ते होते हैं।
विज्ञापन


150cc से 200cc: स्टाइल और परफॉर्मेंस
अगर 10 किमी रोजाना के अलावा आप महीने में एक-दो बार लंबी दूरी या हाईवे पर जाते हैं, तो इस सेगमेंट पर विचार करें। इसका फायदा है कि बेहतर पिकअप, आरामदायक सीट और हाइवे पर ज्यादा स्थिरता रहती है। वहीं, अगर नुकसान की बात करें तो माइलेज गिरकर 40-55 किमी के बीच रह जाता है और मेंटेनेंस खर्च भी बढ़ जाता है।

भारी बाइक्स (250cc+): छोटी दूरी के लिए क्यों है नुकसानदेह?
250cc या उससे ऊपर की क्रूजर और स्पोर्ट्स बाइक्स 10 किमी के सफर के लिए जरूरत से ज्यादा भारी मानी जाती हैं। इसकी तकनीकी वजहें भी हैं। जैसे इतनी छोटी दूरी में इंजन अपने आदर्श तापमान तक नहीं पहुंच पाता, जिससे लुब्रिकेशन सही से नहीं होता और इंजन पर दबाव बढ़ता है। साथ ही इनका माइलेज बहुत कम (30-40 किमी) होता है और सर्विसिंग कॉस्ट बहुत ज्यादा होती है।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना के सफर के लिए 100cc-125cc सेगमेंट ही इकोनॉमिक डील बेहतर हो सकती  है। खासकर शहरी क्षेत्रों के लिए। वहीं, जब सफर छोटा हो, तो प्रति किलोमीटर लागत सबसे महत्वपूर्ण होती है, और यह सेगमेंट आपको सबसे ज्यादा बचत की गारंटी देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें