: शहरी ट्रैफिक और कम दूरी के सफर के लिए बाइक चुनते समय स्पीड नहीं, बल्कि माइलेज और हैंडलिंग का असली खेल होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दस किमी की यात्रा, इसमें आना और जाना दोनों शामिल है, के लिए इंजन की क्षमता और मेंटेनेंस का सही चुनाव ही आपकी जेब को राहत दे सकता है।
10 किलोमीटर जैसी दूरी तय करने के लिए 100cc से 125cc की बाइक्स सबसे व्यावहारिक और किफायती होती हैं। ये 60-80 kmpl का माइलेज देती हैं और ट्रैफिक में चलाने में आसान होती हैं। वहीं, 250cc से ऊपर की भारी बाइक्स न केवल कम माइलेज देती हैं, बल्कि उनका इंजन भी इतनी कम दूरी में पूरी तरह गर्म नहीं हो पाता, जिससे इंजन की उम्र पर बुरा असर पड़ता है।
आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सी बाइक है बेस्ट?
100cc से 125cc: मिडिल क्लास के लिए बेहतर
अगर आपकी प्राथमिकता बचत और आसान राइडिंग है, तो यह सेगमेंट आपके लिए ही सही हो सकता है। इसके फायदें होंगे कि ये बाइक्स वजन में हल्की होती हैं, जिससे ट्रैफिक में इन्हें मोड़ना और पार्क करना आसान हो जाता है। साथ ही इनका माइलेज 60 से 80 किमी प्रति लीटर तक होता है। इनकी सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स भी काफी सस्ते होते हैं।
150cc से 200cc: स्टाइल और परफॉर्मेंस
अगर 10 किमी रोजाना के अलावा आप महीने में एक-दो बार लंबी दूरी या हाईवे पर जाते हैं, तो इस सेगमेंट पर विचार करें। इसका फायदा है कि बेहतर पिकअप, आरामदायक सीट और हाइवे पर ज्यादा स्थिरता रहती है। वहीं, अगर नुकसान की बात करें तो माइलेज गिरकर 40-55 किमी के बीच रह जाता है और मेंटेनेंस खर्च भी बढ़ जाता है।
भारी बाइक्स (250cc+): छोटी दूरी के लिए क्यों है नुकसानदेह?
250cc या उससे ऊपर की क्रूजर और स्पोर्ट्स बाइक्स 10 किमी के सफर के लिए जरूरत से ज्यादा भारी मानी जाती हैं। इसकी तकनीकी वजहें भी हैं। जैसे इतनी छोटी दूरी में इंजन अपने आदर्श तापमान तक नहीं पहुंच पाता, जिससे लुब्रिकेशन सही से नहीं होता और इंजन पर दबाव बढ़ता है। साथ ही इनका माइलेज बहुत कम (30-40 किमी) होता है और सर्विसिंग कॉस्ट बहुत ज्यादा होती है।
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना के सफर के लिए 100cc-125cc सेगमेंट ही इकोनॉमिक डील बेहतर हो सकती है। खासकर शहरी क्षेत्रों के लिए। वहीं, जब सफर छोटा हो, तो प्रति किलोमीटर लागत सबसे महत्वपूर्ण होती है, और यह सेगमेंट आपको सबसे ज्यादा बचत की गारंटी देता है।