फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती सड़क पर कारों के बीच प्लेन ने की इमरजेंसी लैंडिंग, सन्न रह गए लोग

Sat, 23 May 2020 04:46 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Plane emergency landing - फोटो : Social Media
हाईवे पर एक प्लेन ने अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कर दी जिसे देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। चलती कारों के बीच अचानक हुई इस लैंडिग से सभी सन्न रह गए। इस दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
Plane emergency landing - फोटो : Social Media
इंजन फेल होने के कारण की लैंडिंग 

लैंडिंग के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच में जुट गई। इसके बाद पता चला कि प्लेन के दो इंजन में से अचानक एक फेल हो गया था। जिसके बाद प्लेन की I-470 हाईवे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना अमेरिका में मिसौरी के कंसास शहर की है। बता दें कि लैंडिंग के दौरान विमान की बगल में कई कारें चल रही थीं। लोगों ने इसे बेहद करीब से लैंडिंग होते हुए देखा।
विज्ञापन

3 of 5
Plane emergency landing - फोटो : Social Media
टला बड़ा हादसा 

अब मिसौरी हाईवे स्टेट पेट्रोल पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। बता दें कि वीडियो में यह प्लेन साफ तौर पर हाईवे पर कारों के बीच में लैंडिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरन चालकों ने अपनी कार को कंट्रोल में कर लिया जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बता दें कि यह एक छोटा प्लेन था।

4 of 5
Plane emergency landing - फोटो : Social Media
घंटों तक ठप रहा यातायात

इस दौरान हाईवे पर यातायात ठप करना पड़ा। घंटों बाद जब तक कि प्लेन मौके से नहीं हटाया गया तब तक ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। प्लेन के पाइलट की सूझबूझ से किसी भी तरह का नुकसान होने से बच गया। क्योंकि पायलट ने बहुत ही सुरक्षित ढंग से इसकी लैंडिंग की। इस दौरान पायलट ने अपने नजदीकी एयरपोर्ट से भी संपर्क किया था।       
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Plane emergency landing - फोटो : Social Media
पहले भी हो चुकी है इमरजेंसी लैंडिंग

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी विमान की इमरजेंसी लैंडिग इस तरह से हुई है। इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। जब एक विमान को अचानक किसी कारणवश हाईवे पर उतारा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें