फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद है 'बेशकीमती', पेट्रोल पंप पर जब भरवाने जाएं तेल तो करें ये पांच जरूरी काम

Wed, 17 Feb 2021 12:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पेट्रोल पंप - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 89.29 रुपये और डीजल की दाम 79.70 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुके हैं। वहीं राजस्थान में तो पेट्रोल की कीमत 99 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में तेल की एक-एक बूंद की अहमियत पता चलती है। पेट्रोल पंप पर अगर आप तेल भरवाने जाते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें क्योंकि तेल की हर बूंद है 'बेशकीमती'...
विज्ञापन

2 of 6
Petrol pump Meter - फोटो : Amar Ujala

तेल भरवाने से पहले मीटर जरूर चेक करें

आमतौर पर कार चलाने वाले पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जाते हैं, तो कार में ही बैठे रहते हैं और बाहर निकलने की जहमत तक नहीं उठाते। गाड़ी में तेल भरवाने से जीरो देख लें। जब तक तेल भर रहा है तो मीटर पर नजर बनाएं रखें। कार के अंदर बैठे-बैठे अटेंडेंट मीटर के सामने आकर खड़ा हो सकता है, ताकि आपको मीटर दिखाई न पड़े। ध्यान रखें कि तेल भरवाते समय मीटर ब्लैंक न हो।

 
विज्ञापन

3 of 6
Petrol pump - फोटो : Agency (File Photo)

अच्छे पंप से ही भरवाएं ईंधन

आपके सपनों की गाड़ी को मिलावटी ईंधन से नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही आपको आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी अच्छे पंप से ही ईंधन भरवाएं। पेट्रोल या डीजल भरवाने के बाद उसका प्रिंटेड बिल जरूर लें, ताकि कोई समस्या होने पर प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। हो सके तो तेल भरवाने के लिए कैश देने से बचें, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करें।

एक बेहद जरूरी बात यह है कि ईंधन हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। हालांकि देश में सभी जगहों पर अब डिजिटल मीटर वाले पंप लग चुके हैं, लेकिन पुरानी मशीनों के साथ पंप अभी भी कहीं दिख जाते हैं। पुरानी मशीनों में हेराफेरी की संभावना ज्यादा रहती है।

 

4 of 6
Petrol pump - फोटो : Agency (File Photo)

500, 1000 या 2000 रुपये का तेल भरवाने से बचें

आमतौर पर लोग जब ईंधन भरवाने जाते हैं, तो सीधे-सीधे कह देते हैं कि 500 रुपये, 1000 रुपये या 2000 रुपये की कीमत का तेल डाल दो। अटेंडेट के लिए बड़ी आसानी होती है। लेकिन इससे बचें क्योंकि पहले ऐसी रिपोर्ट्स आ चुकी हैं कि आम मूल्य वर्ग लोगों में काफी पॉपुलर होता है, तो उसमें एक चीटिंग चिप लगा देते हैं, जो 500 रुपये, 1000 रुपये या 2000 रुपये का तेल भऱवाने पर ईंधन की मात्रा तय से कम मिलेगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
Petrol Pump Filling - फोटो : Amar Ujala

स्टार्ट-स्टॉप स्कैम

जब कभी आप फ्यूल पंप पर अटेंडेट से टैंक फुल करने के लिए बोलते हैं, तो उसके पास मशीन में रकम फीड करने का विकल्प नहीं होता है, ऐसे में वह खुद ईंधर भरता है। बेहतर हो कि ऐसी स्थिति में अगर कार में हैं, तो नीचे उतरें और अपने सामने तेल भरवाएं। कई बार अटेंडेंट इसमें खेल करते हैं और बीच-बीच में कट लगाते रहते हैं। जिससे कम तेल भरता है। जानकारों के मुताबिक, बार बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
petrol pump

जब करवाएं टैंक फुल तो करें ये काम

ऐसे में जब कभी टैंक फुल कराएं तो जहां मशीन कट मार दे, वहीं अटेंडेंट को आगे भरने से मना कर दें। वह आपसे सम संख्या में तेल डालने के लिए कहेगा, ये भी कहेगा कि अभी 50-100 रुपये का और तेल आ सकता है, लेकिन उसे स्पष्ट तौर मना कर दें। असल में मशीन में सेंसर लगा होता है, जैसे ही उसके स्तर तक ईंधन पहुंचता है, तो तेल की बर्बादी न हो तो मशीन ऑटोमैटिकली कट लगा देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें