फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two Wheeler Sales: जुलाई में होंडा, रॉयल एनफील्ड,TVS और सुजुकी का कैसा रहा प्रदर्शन, किसकी हुई कितनी बिक्री

Wed, 02 Aug 2023 12:35 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जुलाई महीने में दो पहिया वाहन कंपनियों की बिक्री कैसी रही। किस कंपनी को जुलाई महीने में पॉजिटिव ग्रोथ मिली और किस कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
Honda Dio - फोटो : Honda

जुलाई महीने में भी लगातार पूरे देश में दो पहिया वाहनों की काफी डिमांड रही। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जुलाई महीने में होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस, रॉयल एनफील्ड और सुजुकी ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा मोटरसाइकिल का रहा यह हाल
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 338310 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जून महीने में कंपनी ने कुल 324093 यूनिट्स की बिक्री की। जुलाई में भारतीय बाजार में 310838 यूनिट्स और 27443 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। जबकि जून महीने में कंपनी ने भारतीय बाजार में 302756 यूनिट्स और 21337 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया। होंडा ने कुछ समय पहले ही डियो 125 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस स्कूटर को काफी आकर्षक और बेहतर इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

3 of 5
For Reference Only - फोटो : tvs motors
टीवीएस का कैसा रहा प्रदर्शन
टीवीएस ने भी घरेलू बाजार में चार फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए जुलाई महीने में कुल 325977 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि जून महीने में टीवीएस ने 316411 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने जुलाई 2022 के दौरान 314639 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने आईसी इंजन वाले दो पहिया वाहनों की कुल 312307 यूनिट्स की बिक्री जुलाई महीने में की जबकि इसी दौरान कंपनी ने 13306 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन की बिक्री की है। वहीं ति-पहिया वाहनों की भी 13670 यूनिट्स की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

4 of 5
Royal Enfield Brazil CKD Plant - फोटो : Royal Enfield
कैसा रहा रॉयल एनफील्ड का हाल
रॉयल एनफील्ड ने जुलाई महीने में 32 फीसदी की ग्रोथ के साथ कुल 73117 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इनमें घरेलू और एक्सपोर्ट की गई बाइक्स शामिल हैं। कंपनी ने 42 फीसदी की बढ़त के साथ घरेलू बाजार में 66062 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं एक्सपोर्ट में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने जुलाई महीने में -22 फीसदी की गिरावट के साथ 7055 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suzuki Access 125 - फोटो : Suzuki Motorcycle India
सुजुकी मोटरसाइकिल का रहा ऐसा प्रदर्शन
सुजुकी मोटरसाइकिल ने भी जुलाई महीने में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 41.5 फीसदी की ग्रोथ के साथ 107836 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। वहीं जून महीने में 80737 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने जुलाई महीने में घरेलू बाजार में 80309 और 27527 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कंपनी ने किसी महीने में एक लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें