फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two Wheeler Sales: जून में होंडा, टीवीएस, बजाज और सुजुकी का कैसा रहा प्रदर्शन, किसकी हुई कितनी बिक्री

Tue, 04 Jul 2023 09:44 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जून महीने में दो पहिया वाहन कंपनियों की बिक्री कैसी रही। किस कंपनी को जून महीने में पॉजिटिव ग्रोथ मिली और किस कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
जून महीने में भी लगातार पूरे देश में दो पहिया वाहनों की काफी डिमांड रही। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जून महीने में होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस, बजाज ऑटो और सुजुकी ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

2 of 5
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा मोटरसाइकिल का रहा यह हाल
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जून महीने में कंपनी ने कुल 324093 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मई महीने में कंपनी ने कुल 329393 यूनिट्स की बिक्री की। जून में भारतीय बाजार में 302756 यूनिट्स और 21337 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है। होंडा ने कुछ समय पहले ही शाइन 100 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस बाइक को काफी आकर्षक कीमत पर कई राज्यों में ऑफर किया जा रहा है, जिससे कंपनी की बिक्री बढी है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन

3 of 5
Honda Shine 100 vs TVS Radeon - फोटो : For Reference Only
टीवीएस का कैसा रहा प्रदर्शन
टीवीएस ने भी घरेलू बाजार में 22 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए जून महीने में कुल 316411 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने आईसी इंजन वाले दो पहिया वाहनों की कुल 304401 यूनिट्स की बिक्री जून महीने में की जबकि इसी दौरान कंपनी ने 14462 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन की बिक्री की है। वहीं ति-पहिया वाहनों की भी 12010 यूनिट्स की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: मानसून से पहले अपनी बाइक को इस तरह करें तैयार, बारिश में नहीं होगी परेशानी

4 of 5
Bajaj Pulsar NS160 - फोटो : Bajaj Auto
कैसा रहा बजाज का हाल
बजाज ऑटो ने जून महीने में 2 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ के साथ कुल 340981 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इनमें दो पहिया, कमर्शियल वाहन शामिल हैं। कंपनी ने 45 फीसदी की बढ़त के साथ घरेलू बाजार में 199983 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं एक्सपोर्ट में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने जून महीने में -32 फीसदी की गिरावट के साथ 140998 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
For Reference Only - फोटो : suzuki motorcycle
सुजुकी मोटरसाइकिल का रहा ऐसा प्रदर्शन
सुजुकी मोटरसाइकिल ने भी जून महीने में 18.7 फीसदी की ग्रोथ के साथ 80737 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने जून महीने में ही ई-20 पेट्रोल से चलने वाली वी स्टॉर्म एसएक्स, जिक्सर 250 और बर्गमैन स्ट्रीट एसएक्स को पेश किया है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें