Bajaj Platina 110 H-Gear देश की पहली बाइक है, जिसमें हाईवे राइडिंग के लिए हाईवे-गियर (H-Gear) दिया गया है। इसके अलावा बजाज इस बाइक में डिजिटल कंसोल और गियर-शिफ्ट-गाइड (Gear-Shift-Guide) जैसे फीचर भी दे रही है। Gear-Shift-Guide से ड्राइविंग के दौरान गियर को अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट में मदद मिलगी और राइडर जान सकेगा कि बाइक सही गियर में है। वहीं Highway Gear की मदद से बाइक लंबी यात्रा के दौरान हाईवे पर बढ़िया पिकअप और माइलेज देगी।
Bajaj Platina 110 H-Gear के ड्रम वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 53,376 रुपये और डिस्क वेरियंट की कीमत 55,373 रुपये है। इसके अलावा बाइक में एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें लंबी सीट, बड़े फुट पैड्स जैसे फीचर भी मिलेंगे।
Bajaj Platina 110 H-Gear में 115सीसी का इंजन दिया गया है, जो 7000 आरपीएम पर 8.6 पीएस की पावर और 5000 आरपीएम पर 9.81 एनएम का टॉर्क देता है। बजाज ने इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स का फीचर दिया है। Bajaj Platina 110 H-Gear बाइक 3 कलर ऑप्शंस Ebony Black के साथ Blue, Ebony Black के साथ Royal Burgundy और Ebony Black के साथ Cocktail wine Red जैसे रंगों में पेश किया गया है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक का व्हीलबेस 1255 एमएम, लंबाई 2006 एमएम और चौड़ाई 704 एमएम है। बाइक की ऊंचाई 1076 एमएम है, वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम है। बाइक में 17 इंच के 80/100 साइज के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। वहीं डिस्क के साथ फ्रंट ब्रेक का साइज 240 एमएम और ड्रम में सीबीएस फीचर के साथ रिअर ब्रेक का साइज 110 एमएम है।